[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ जंगल से जलावन की लकड़ी लाने गए थे बुजुर्ग, तभी आकाश से गिरी बिजली, जानें फिर क्या हुआ?

जंगल से जलावन की लकड़ी लाने गए थे बुजुर्ग, तभी आकाश से गिरी बिजली, जानें फिर क्या हुआ?

0
जंगल से जलावन की लकड़ी लाने गए थे बुजुर्ग, तभी आकाश से गिरी बिजली, जानें फिर क्या हुआ?
आकाशीय बिजली गिरने से घर के बाहर रखे पुआल में लगी आग और इनसेट में इलाजरत 70 साल के बुजुर्ग. फोटो: प्रभात खबर

खरसावां से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

‘जाको राखे साइयां, मार सके नाम कोय.’ यह कहावत सोमवार को उस समय सच साबित हुई, जब झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में खरसावां प्रखंड के टोला फुचुडुंगरी के एक बुजुर्ग पर आकाशीय बिजली गिर गई. यह घटना तब हुई, जब वे घर के जलावन की लकड़ी लाने के लिए जंगल गए हुए थे . वज्रपात की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल तो हो गए, लेकिन उनकी जान बच गई. यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. फिलहाल, उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

शाम के वक्त हुआ हादसा

घटना सोमवार देर शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है. खरसावां प्रखंड की जोरडीहा पंचायत के फुचुडुंगरी गांव निवासी 70 वर्षीय सीताराम कुंटिया अपने घर के पीछे जंगल में जलावन की लकड़ी लाने गए थे. इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ वज्रपात हुआ. देखते ही देखते बिजली सीधे उन पर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को तुरंत कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, बुजुर्ग की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है.

पुआल के ढेर में भी लगी आग

वज्रपात की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर के बाहर रखे दो पुआल के ढेर में भी आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि वह रातभर सुलगती रही और मंगलवार सुबह तक जलती रही. ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पुआल पूरी तरह जलकर राख हो चुका था.

हजारों का हुआ नुकसान

पीड़ित परिवार के अनुसार, इस घटना में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. पुआल के जल जाने से पशुओं के चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है. इस नुकसान ने परिवार की चिंता और बढ़ा दी है, क्योंकि ग्रामीण जीवन में पुआल का विशेष महत्व होता है.

जनप्रतिनिधि ने लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगबंधु महतो मौके पर पहुंचे और पूरे हालात का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया. साथ ही अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू को घटना की जानकारी देकर आपदा प्रबंधन के तहत सहायता दिलाने की मांग की.

प्रशासन से मदद की उम्मीद

स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार को अब प्रशासन से आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है. इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सरकार की योजनाएं मौजूद हैं, लेकिन समय पर मदद मिलना बेहद जरूरी होता है.

इसे भी पढ़ें: चतरा की महिलाओं कब मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा? राशि नहीं मिलने हो रहीं परेशान

सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि मौसम खराब होने पर जंगल या खुले स्थानों में जाने से बचना चाहिए. वज्रपात जैसी घटनाएं अचानक होती हैं और जानलेवा साबित हो सकती हैं. सतर्कता और सावधानी ही ऐसे खतरों से बचने का सबसे बेहतर उपाय है.

इसे भी पढ़ें: चांडिल के सड़क हादसे में महिला की मौत, मुआवजे की मांग पर रोड जाम

Previous article मैथिली साहित्य को बड़ा सम्मान, ‘धात्री पात सन गाम’ के लिए डॉ. महेंद्र झा को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार
Next article स्मार्टफोन से मिनटों में करें LPG e-KYC, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel