[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ खरसावां के देवली गांव में पारंपरिक घट यात्रा और छऊ नृत्य का आयोजन, उमड़ी भीड़

खरसावां के देवली गांव में पारंपरिक घट यात्रा और छऊ नृत्य का आयोजन, उमड़ी भीड़

0
खरसावां के देवली गांव में पारंपरिक घट यात्रा और छऊ नृत्य का आयोजन, उमड़ी भीड़
खरसावां के देवली में छऊ नृत्य पेश करते कलाकार

शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के बुरुडीह पंचायत के देवली गांव में रजो संक्रांति के अवसर पर पारंपरिक घट यात्रा और वार्षिक छऊ नृत्य का भव्य आयोजन किया गया. स्थानीय परंपरा के अनुसार गांव के पास स्थित संजय नदी से श्रद्धालुओं ने शुभ घट, माथा घट, यात्रा घट और गरिया भार निकालकर मंदिर परिसर में स्थापित किया. कालिका घट के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का समापन हुआ. मां काली को समर्पित कालिका घट यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने अलग-अलग स्थानों पर शक्ति स्वरूपा की पूजा-अर्चना की. ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर घट यात्रा का स्वागत किया. सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूरे हुए. गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.

पांच गांवों के कलाकारों ने छऊ नृत्य से बांधा समां 

देवली के शिव मंदिर परिसर में वार्षिक छऊ नृत्य कार्यक्रम में वार्षिक छऊ नृत्य का भी आयोजन किया गया. इस दौरान देवली के पांच गांवों के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. ब्राह्मणसाई के कलाकारों ने कृष्ण-सुदामा, शिव-पार्वती, लव-कुश और बालि वध जैसे पौराणिक प्रसंगों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए. कवाटसाई के कलाकारों ने किसान और दामिनी नृत्य के माध्यम से ग्रामीण जीवन को दर्शाया. तांतीसाई के कलाकारों ने भक्त प्रह्लाद की कथा को नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किया, वहीं पोटका के कलाकारों ने शिकारी और गुवाबेड़ा के कलाकारों ने सीताहरण नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी. इसके अलावा अन्य कई आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया. 

वर्षों से चली आ रही है परंपरा

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1935 से लगातार देवली गांव में रज संक्रांति के अवसर पर छऊ नृत्य और घट-पाट यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन को देखने के लिए क्षेत्र के अलग-अलग गांवों समेत दूर-दराज से हजारों श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों के पहुंचते है. भक्ति, संस्कृति और लोक परंपराओं के अद्भुत संगम के बीच आयोजन ने क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया. इस दौरान मुख्य रुप से मंदिर के पूजारी प्रदीप सतपथी, जयदेव कवाट, गोपाल सतपथी, हेमंत नायक, पवित्र तांती, गणेश नायक, जेना दिग्गी, विजय दिग्गी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग जल संसाधन विभाग को मिले दो नये प्रभारी अभियंता, बलराम मुर्मू और जयपाल मांझी ने संभाली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी

Previous article Kalki 2898 AD Sequel: नाग अश्विन ने सीक्वल को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कही ये बात
Next article टायरों का रंग हमेशा काला ही क्यों होता है? सालों से गाड़ी चलाने वाले भी नहीं जानते इसकी वजह
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel