[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ Kharsawan Vidhan Sabha Result 2024: जेएमएम के दशरथ गगराई आगे, बीजेपी के सोनाराम बोदरा रहे पीछे

Kharsawan Vidhan Sabha Result 2024: जेएमएम के दशरथ गगराई आगे, बीजेपी के सोनाराम बोदरा रहे पीछे

0
Kharsawan Vidhan Sabha Result 2024: जेएमएम के दशरथ गगराई आगे, बीजेपी के सोनाराम बोदरा रहे पीछे
Kharsawan Vidhan Sabha Result 2024

Kharsawan Assembly Election Results 2024: झारखंड की खरसावां विधानसभा सीट पर दशरथ गगराई एक बार फिर विधायक चुने जाएंगे या सोनाराम बोदरा यहां जीत दर्ज करेंगे. फैसला शनिवार को होगा, जब झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना पूरी हो जाएगी. अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित खरसावां विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी. 79.11 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

खरसावां विधानसभा सीट पर 1,79,985 लोगों ने किया मतदान

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 57-खरसावां विधानसभा सीट पर कुल 2,27,503 मतदाता थे. इसमें 1,12,433 पुरुष, 1,15,067 महिला और 3 थर्ड जेंडर वोटर थे. इनमें से 1,79,985 लोगों ने अपने वोट डाले थे. वोट डालने वालों में 87,975 पुरुष और 92,008 महिलाएं थीं. 2 थर्ड जेंडर वोटर ने भी वोटिंग की थी.

दशरथ गगराई और सोनाराम बोदरा के बीच था मुकाबला

खरसावां (एसटी) विधानसभा सीट पर इस बार के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर इंडिया के उम्मीदवार दशरथ गगराई थे, तो भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सोनाराम बोदरा एनडीए उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे थे. खरसावां में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने पांडू राम हाईबुरू को प्रत्याशी बनाया था.

खरसावां विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे थे 10 उम्मीदवार

इस विधानसभा सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. इनमें से 6 निर्दलीय थे. झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा और झारखंड पार्टी ने यहां अपने प्रत्याशी खड़े किए थे. इस सीट पर चुनाव लड़ने वाली एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी भाजपा थी.

खरसावां विधानसभा सीट पर ये लोग लड़ रहे थे चुनाव

क्रम सं.उम्मीदवारों के नामपार्टी का नाम
1.दशरथ गगराईझारखंड मुक्ति मोर्चा
2.सोनाराम बोदराभारतीय जनता पार्टी
3.पांडू राम हाईबुरूझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
4.सिद्धार्थ होनहागाझारखंड पार्टी
5.जोगिंदर हेम्ब्रमनिर्दलीय
6.दिगम सरदारनिर्दलीय
7.प्रेम कांडेयांगनिर्दलीय
8.बिरसा सोयनिर्दलीय
9.संजय जारिकानिर्दलीय
10.हीरालाल हेम्ब्रमनिर्दलीय
स्रोत : चुनाव आयोग (Election Commission of India)
Previous article Chandankiyari Vidhan Sabha Result 2024: चंदन कियारी से उमाकांत रजक के हाथों हार गए अमर कुमार बाउरी, 33,733 मतों से दी शिकस्त
Next article Gandey Vidhan Sabha Result 2024: कल्पना सोरेन पिछड़ी, मुनिया देवी आगे
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel