[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का दावा: 48 निकायों में खिलेगा कमल, चंपाई सोरेन की नाराजगी पर भी दिया जवाब

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का दावा: 48 निकायों में खिलेगा कमल, चंपाई सोरेन की नाराजगी पर भी दिया जवाब

0
BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का दावा: 48 निकायों में खिलेगा कमल, चंपाई सोरेन की नाराजगी पर भी दिया जवाब
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, Pic Credit- Prabhat Khabar

Jharkhand Municipal Elections 2026, सरायकेला (प्रताप मिश्रा): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू मंगलवार को सरायकेला पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी समर्थित प्रत्याशी सुमित चौधरी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा राज्य के सभी 48 नगर निकायों में जीत दर्ज करेगी. साथ ही उन्होंने चंपाई सोरेन की नाराजगी पर भी सफाई देते हुए इसे मीडिया का नैरेटिव बताया.

प्रदेश अध्यक्ष ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर भी बोला हमला

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य की झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने झारखंड का बंटाधार कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विकास पूरी तरह ठप है और अपराध लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में अपहरण एक उद्योग बन चुका है और खुलेआम फिरौती मांगी जा रही है.

Also Read: चाईबासा उद्यान महाविद्यालय में ‘दीक्षारंभ’, डॉ. विशाल नाथ बोले- झारखंड में बागवानी की अपार संभावनाएं

युवा और महिला विरोधी है राज्य सरकार

आदित्य साहू ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा विकास की नहीं, बल्कि केवल राज्य को लूटने की है. यह सरकार युवा और महिला विरोधी है. आज झारखंड में न तो रोजगार है और न ही सुरक्षा. जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है और इसका जवाब नगर निकाय चुनाव में देगी.

चंपाई सोरेन की नाराजगी पर दी सफाई

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की नाराजगी को लेकर पूछे गये सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में कोई भी नेता नाराज नहीं है. यह सब मीडिया का नैरेटिव है. उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं और भाजपा में पूरी तरह एकजुटता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी पार्टी लाइन से हटकर काम करेगा, उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें जीत के मंत्र दिये. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की विफलताओं को उजागर करें और भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं. इस अवसर पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी सुमित चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप वर्मा, राजा सिंहदेव, हरेकृष्ण प्रधान, विजय महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read: झारखंड BJP में बगावत: अब इस नेता ने दिया संगठन से इस्तीफा, कहा- पार्टी ने बेच दिया टिकट

Previous article माकपा की बैठक में 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर बल
Next article 12वीं के बाद करें Event Management कोर्स, पाएं शानदार जॉब ऑफर
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel