[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सरायकेला में BJP का ‘मिशन वोटर लिस्ट’, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने BLA को दिया टास्क

सरायकेला में BJP का ‘मिशन वोटर लिस्ट’, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने BLA को दिया टास्क

0
सरायकेला में BJP का ‘मिशन वोटर लिस्ट’, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने BLA को दिया टास्क
कार्यक्रम में शामिल राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा व अन्य

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश और प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

SIR Jharkhand, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर पूर्वी/पश्चिमी, गम्हरिया पूर्वी/मध्य और आर.आई.टी. मंडल की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) कार्यक्रम के तहत आयोजित इस बैठक में पंचायत प्रभारियों और बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) को मतदाता सूची को त्रुटिहीन और मजबूत बनाने का टास्क दिया गया.

सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा का कड़ा निर्देश

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कार्यकर्ताओं और बीएलए-2 सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि एक सशक्त और मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना बेहद जरूरी है.” उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि सूची पूरी तरह से त्रुटिरहित (गलतियों के बिना) होनी चाहिए और क्षेत्र का कोई भी योग्य नागरिक वोट देने के अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए.

Also Read: चंदनकियारी के बेटी ने गढ़ दिया मिसाल, बबीता हेम्ब्रम को मिलेगा बिस्मिलाह खां युवा पुरस्कार 

इन 4 मुख्य बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा

कार्यशाला के दौरान मुख्य रूप से चार एजेंडों पर फोकस किया गया और रणनीति बनाई गई. जिसमें मौजूदा मतदाता सूची का बूथ स्तर पर घर-घर जाकर वेरिफिकेशन करना शामिल है. इसके अलावा नए नाम को वोटर लिस्ट में शामिल करने के साथ साथ किसी भी त्रुटियों का निराकरण के अलावा चुनाव और संगठन के लिहाज से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एक्टिव करना शामिल है.

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी

सरायकेला जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान के अस्वस्थ होने के कारण इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अमितेश अमर ने की. इस मौके पर मंच और सदन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर (Mayor) संजय सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव और पूर्व विधायक अनंत राम टुडू शामिल हुए. इसके अलावा राकेश मिश्रा, सतीश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, BLA-1 राकेश सिंह सहित पांचों मंडलों के अध्यक्ष, उनकी टीम और भारी संख्या में BLA-2 सदस्य भी उपस्थित थे.

Also Read: खेत की जुताई में मिला प्राचीन शिवलिंग, कोडरमा के दुमदुमा गांव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Previous article बालू माफिया सहित संलिप्त लोगों पर भी होगी कार्रवाई -डीएम
Next article बड़का आहर के पास खेत से चोरी का बक्शा बरामद
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel