[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ Saraikela News : आजसू के वोट बैंक में जेएलकेएम ने की सेंधमारी, बिगाड़ा खेल

Saraikela News : आजसू के वोट बैंक में जेएलकेएम ने की सेंधमारी, बिगाड़ा खेल

0
Saraikela News : आजसू के वोट बैंक में जेएलकेएम ने की सेंधमारी, बिगाड़ा खेल

शचिंद्र कुमार दाश / हिमांशु गोप

ईचागढ़ विस क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाली इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी सविता महतो को वर्ष 2019 के मुकाबले 2024 के विस चुनाव में करीब 4.5 फीसदी अधिक वोट मिले हैं. इस बार सविता महतो का वोट शेयर 33.9 फीसदी रहा. वर्ष 2019 के विस चुनाव में सविता महतो का वोट शेयर 29.25 फीसदी था. दूसरी ओर, इस चुनाव में आजसू प्रत्याशी हरेलाल महतो को सविता महतो से करीब 10 फीसदी कम वोट मिला. हरेलाल महतो का वोट शेयर 22.31 फीसदी जबकि 2019 के विस चुनाव में हरेलाल महतो का वोट शेयर 19.74 फीसदी था. वहीं ईचागढ़ विस क्षेत्र से इस बार पहली दफा चुनावी मैदान में उतरी जेएलकेएम के प्रत्याशी तरुण महतो को कुल वोट का 17.98 फीसदी वोट मिला. निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह को 8.84 फीसदी व सुखराम हेंब्रम को 6.88 फीसदी वोट मिले.

चार प्रखंड व एक नगर निकाय क्षेत्र में सविता को मिली बढ़त

विस चुनाव में झामुमो प्रत्याशी सविता महतो को पांच प्रखंडों नीमडीह, ईचागढ़, कुकडू, चांडिल व कपाली नगर परिषद क्षेत्र में बढ़त मिली है. यहां झामुमो के वोट बैंक में सेंध लगाने में दूसरे दल नाकाम रहे. जबकि आजसू के वोट बैंक में कुछ हद तक जेएलकेएम ने सेंधमारी की है. इस बार झामुमो की सविता महतो सर्वाधिक 77,552 वोट, आजसू पार्टी के हरेलाल महतो 51,029, जेएलकेएम के तरुण महतो 41,138 एवं ईचागढ़ के तीन बार विधायक रहे अरविंद कुमार सिंह को 20,219 मत मिले हैं.

कपाली नगर परिषद क्षेत्र में सविता को मिला एकतरफा वोट

ईचागढ़ से दोबारा विधायक बनीं सविता महतो को कपाली में बंपर वोट मिले हैं. कपाली नगर परिषद क्षेत्र में सविता महतो को मिले एकतरफा वोट ने जीत के आंकड़े को और बढ़ा दिया है. कपाली की बूथ संख्या 321 से बूथ संख्या 340 तक कुल 20 बूथों में इंडिया गठबंधन की सविता महतो को 13832 वोट मिले, जबकि एनडीए प्रत्याशी हरेलाल महतो को 755 वोट में ही सिमट कर रह गये. तरुण महतो को 253 वोट, अरविंद सिंह को 153 एवं सुखराम हेम्ब्रम को 78 तथा नोटा में 55 वोट पड़े. 23 प्रत्याशियों में 16 प्रत्याशियों का वोट दहाई अंक को पार नहीं कर सके.

13 प्रत्याशियों का वोट नोटा से भी कम

ईचागढ़ विधानसभा चुनाव में कुल 23 में से 13 प्रत्याशियों के वोट नोटा के 1360 वोट से भी कम मिले. मात्र 10 प्रत्याशियों को ही नोटा से अधिक वोट मिले. ईचागढ़ से विस चुनाव लड़ रहे 11 प्रत्याशी एक हजार के आंकड़ें भी पार नहीं कर सके.

किसे किस प्रखंड में कितने मिले वोट

प्रत्याशी : नीमडीह : ईचागढ़ : कुकड़ू : चांडिल कपाली

सबिता महतो : 12638 : 15878 : 9922 : 24560 : 13832

हरेलाल महतो : 11742 : 11805 : 6611 : 19309 : 755

तरुण महतो : 9485 : 9937 : 9409 : 11581 : 253

अरविंद सिंह : 5319 : 5104 : 2634 : 6870 : 153

——————

किस प्रत्याशी को कितने पोस्टल वोट मिले

सविता महतो : 722

हरेलाल महतो : 807

तरुण महतो : 473

अरविंद सिंह : 139

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel