[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ Seraikela Kharsawan News : अचानक आकर्षणी पीठ पर पहुंचा हाथी, श्रद्धालुओं में अफरातफरी

Seraikela Kharsawan News : अचानक आकर्षणी पीठ पर पहुंचा हाथी, श्रद्धालुओं में अफरातफरी

0
Seraikela Kharsawan News : अचानक आकर्षणी पीठ पर पहुंचा हाथी, श्रद्धालुओं में अफरातफरी

खरसावां. स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आकर्षणी पीठ के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक जंगली हाथी अचानक दिखायी दिया. यह हाथी पहाड़ी से नीचे उतर कर मैदान में लोगों के काफी करीब पहुंच गया. आकर्षणी पीठ में पूजा करने आए लोग हाथी को 60-70 फीट की दूरी पर देखकर सहम गए. कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हाथी खरसावां-उकरी मुख्य सड़क और खेतों के बीच विचरण करता रहा. दोपहर 12 बजे से लेकर शाम तक हाथी आकर्षणी पहाड़ी के नीचे इधर-उधर तेज गति से घूमता रहा और देर शाम होते-होते वापस पहाड़ी के अंदर चला गया.

वन विभाग हाथी की टोह में जुटा

हाथी के वहां पहुंचने की सूचना पर आस-पास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गये. काफी प्रयासों के बावजूद हाथी को खदेड़ा नहीं जा सका. स्थानीय लोगों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी. वन विभाग के गार्ड वाच टावर से हाथी की निगरानी करते रहे. अधिकारियों को यह पता नहीं कि हाथी कहां से आया, लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि यह हाथी पश्चिमी सिंहभूम या चांडिल से अपने झुंड से बिछड़कर यहां पहुंचा है.

स्थानीय लोगों में भय का माहौल

हाथी के अचानक आने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता आकर्षणी के पीठ पर पूजा करने पहुंचे थे. रविवार को पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और भी अधिक रहती है. स्थानीय लोग वन विभाग से मांग कर रहे हैं कि हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया जाए, ताकि श्रद्धालु भयमुक्त वातावरण में पूजा कर सकें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel