[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच कर उसी दिन पोर्टल पर अपलोड करें रिपोर्ट: उपायुक्त

आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच कर उसी दिन पोर्टल पर अपलोड करें रिपोर्ट: उपायुक्त

0
आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच कर उसी दिन पोर्टल पर अपलोड करें रिपोर्ट: उपायुक्त

सरायकेला.

जिला समाहरणालय सभागार में डीसी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, पोषण सेवाओं, प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी केंद्रों में बच्चों को नियमित पोषाहार उपलब्ध कराने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सीडीपीओ व एलइओ करें नियमित निरीक्षण

डीसी ने सभी प्रखंडों के सीडीपीओ और एलइओ को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान आधारभूत सुविधाओं, पोषाहार, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा कर उसी दिन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने को कहा.

भवनविहीन केंद्रों के लिए भूमि चिह्नित करें

उपायुक्त ने निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्थायी भवन निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने तथा जर्जर केंद्रों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. सावित्री बाई फुले योजना और विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना के पात्र लाभुकों को लाभ देने पर भी जोर दिया गया.

ड्रॉपआउट बच्चों को फिर से जोड़ने का निर्देश

बैठक में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अनुपस्थित एवं ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः सेवाओं से जोड़ने तथा पात्र लाभुकों को विभागीय योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने का निर्देश दिया गया.

कुपोषित बच्चों की पहचान पर जोर

बैठक में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की नियमित पहचान कर आवश्यकतानुसार उन्हें एमटीसी केंद्र में भर्ती कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को गुणवत्तापूर्ण पोषण सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया गया. वीएचएसएनडी का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने को भी कहा गया. बैठक में डीडीसी रीना हांसदा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, डीइओ कैलाश मिश्रा, सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी सहित सभी प्रखंडों के सीडीपीओ एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel