[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ Seraikela Kharsawan News : अति गंभीर कुपोषित बच्चों को मिलेगा संबल

Seraikela Kharsawan News : अति गंभीर कुपोषित बच्चों को मिलेगा संबल

0
Seraikela Kharsawan News : अति गंभीर कुपोषित बच्चों को मिलेगा संबल

राजनगर.

राजनगर प्रखंड में कुपोषण के खिलाफ चलाये जा रहे सरकारी प्रयासों को और मजबूती देते हुए अति गंभीर कुपोषित (एसएएम) बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से शिशु शक्ति संवर्धित टेक होम राशन (टीएचआर) योजना का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अंतर्गत कृष्णापुर-2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 164 में किया गया. अधिकारियों ने बताया कि ‘शिशु शक्ति’ संवर्धित टीएचआर के माध्यम से अति गंभीर कुपोषित बच्चों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराये जायेंगे, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को मजबूती मिलेगी. यह पोषक आहार बच्चों के वजन, लंबाई तथा समग्र स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार लाने में सहायक होगा.

जानकारी दी गयी कि राजनगर प्रखंड में कुल 33 अति गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान की गयी है, जिन्हें नियमित रूप से शिशु शक्ति आहार उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही प्रखंड में इन दिनों वृद्धि निगरानी सप्ताह भी मनाया जा रहा है, जिसके तहत बच्चों के पोषण स्तर की निरंतर निगरानी की जा रही है. कार्यक्रम के दौरान माताओं को बच्चों के संतुलित आहार, स्वच्छता, समय पर टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कर्मियों को निर्देश दिया कि चिन्हित कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करते हुए टीएचआर का सही एवं समयबद्ध वितरण किया जाए, ताकि योजना का लाभ बच्चों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके. कार्यक्रम में जिला सामाजिक कल्याण विभाग की प्रभारी पदाधिकारी सुरुचि प्रसाद, सीडीपीओ रीना साहू, मलय कुमार, विकास कुमार, सोनू कुमार नंदी, महिला पर्यवेक्षिका सर्वो मार्डी, नासो मुर्मू आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel