[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा जैसी बुनिायदी सुविधाओं से वंचित है कुचाई के अतरा गांव के छह टोला के ग्रामीण

सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा जैसी बुनिायदी सुविधाओं से वंचित है कुचाई के अतरा गांव के छह टोला के ग्रामीण

0
सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा जैसी बुनिायदी सुविधाओं से वंचित है कुचाई के अतरा गांव के छह टोला के ग्रामीण
घने जंगल व पाहाड़ियों के उपर बसे आतरा के छह टोलों का भ्रमण करते विधायक दशरथ गागराई

सरायकेला के सीमावर्ती रोलाहातु से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Saraikela News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के अंतिम सीमा पर घने जंगल और पहाड़ियों के बीच बसा है कुचाई प्रखंड का रोलाहातु पंचायत का अतरा गांव. यहां के छह टोला—हुडांगदा, तिलुडीह, बांदुगुटू, नवाटोला, श्रीजंग और तारोपडीह के ग्रामीण आज भी सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से दूर हैं. इलाके तक पहुंचना कठिन है और ग्रामीणों की आजीविका जंगल और वनोपज पर निर्भर है

पगडंडियों पर चलती है ग्रामीणों की जिंदगी, बारिश में मुश्किलें बढ़ जाती हैं

अतरा तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क है, लेकिन छह टोला तक जंगल और पहाड़ियों के बीच बनी पगडंडियों पर ही आवागमन करना पड़ता है. ग्रामीणों ने श्रमदान से रास्ता बनाया है, लेकिन बारिश के दिनों में हालात बेहद कठिन हो जाते हैं. थोड़ी सी असावधानी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है. गांव में सड़क न होने के कारण एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती. गंभीर मरीजों को खटिया पर ढोकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है. चुआ के पानी से प्यास बुझती है, बच्चों के लिए ढाई किलोमीटर की मुश्किल यात्रा ग्रामीणों को पानी के लिए अभी भी पहाड़ी के नीचे चुआ का पानी लाना पड़ता है, क्योंकि किसी भी जगह चापाकल नहीं लगी है. अतरा के छह टोला में स्कूल और आंगनवाड़ी नहीं हैं. बच्चे करीब ढाई किलोमीटर दूर घने जंगल और पहाड़ी रास्तों से स्कूल और आंगनवाड़ी जाते हैं. उत्क्रमित मध्य विद्यालय का भवन भी दयनीय स्थिति में है. स्कूल में कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई दो सहायक शिक्षकों पर निर्भर है. आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य दस वर्षों से अधूरा पड़ा है. 

Saraikela News 2 1
बाइक पर सवाह हो कर दुर्गम रास्तों गुजरते विधायक दशरथ गागराई

बिजली और आजीविका की समस्या

अतरा के छह टोला में अब तक बिजली नहीं पहुंची है. बिजली न होने के कारण लोग आधुनिक उपकरणों का उपयोग नहीं कर पाते हैं.  खेती योग्य जमीन कम होने और बिजली न होने की वजह से ग्रामीण अपनी आजीविका के लिए जंगल की सुखी लकड़ी, पत्ता, वनोत्पाद पर निर्भर हैं. 

Saraikela News 3
आतरा के छह टोला के ग्रामीणों के साथ विधायक दशरथ गागराई

सड़क निर्माण से खुलेगा विकास का द्वार: विधायक

विधायक दशरथ गागराई ने जनचौपाल में ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि इन गांवों तक पक्की सड़क निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा मिलने से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीणों की रोजमर्रा की समस्याएं कम होंगी. विधायक ने रोलाहातु के सभी 14 मौजा के गांवों का भ्रमण कर समस्याओं की जानकारी ली है और जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया. 

Saraikela News 5
विधायक दशरथ गागराई को अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देते ग्रामीण

विकास की नई उम्मीद जगी

अतरा क्षेत्र कभी नक्सल प्रभावित रहा है और लोग यहां जाने से डरते थे. अब नक्सल गतिविधियों में कमी आई है और क्षेत्र धीरे-धीरे विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहा है. विधायक के साहसिक दौरे और जनचौपाल के बाद ग्रामीणों में विकास की नई उम्मीद जगी है. इस अवसर पर बासंती गागराई, धर्मेंद्र मुंडा, राम सोय, राहुल सोय, भरत सिंह मुंडा, चंद्र मोहन मुंडा, नीतेश कुमार, मणीराम मुंडा, सुखलाल मुंडा, गोबरा मुंडा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे. 

Saraikela News 4
आतरा के छह टोला के ग्रामीणों को संबोधित विधायक दशरथ गागराई

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

इसे भी पढ़ें: गढ़वा के मेराल में अबुआ आवास के नाम पर वसूली, बीडीसी और बिचौलियों पर केस दर्ज

Previous article नए टैक्स नियमों से न हों परेशान, ये 5 आसान फीचर्स बचाएंगे आपका समय
Next article INS Aridhaman और INS Taragiri नौसेना में शामिल, बढ़ी ताकत
Avatar Of Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel