[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सरायकेला में खिलाड़ियों का जोश देख खुद को रोक नहीं पाए अर्जुन मुंडा, फुटबॉल मैच में की कमेंट्री

सरायकेला में खिलाड़ियों का जोश देख खुद को रोक नहीं पाए अर्जुन मुंडा, फुटबॉल मैच में की कमेंट्री

0
सरायकेला में खिलाड़ियों का जोश देख खुद को रोक नहीं पाए अर्जुन मुंडा, फुटबॉल मैच में की कमेंट्री
इनसेट में कमेंट्री करते अर्जुन मुंडा और झारखंड में हो रहे एक फुटबॉल मैच का दृश्य

Arjun Munda, सरायकेला: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग (अर्जुना कप) का भव्य उद्घाटन किया. इस खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों के साथ साथ दर्शकों का भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी, लेकिन खराब मौसम के बावजूद मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के जोश, जज्बे में कोई कमी नहीं थी.

खिलाड़ियों का जज्बा देख पूर्व सीएम बने कमेंटेटर

खिलाड़ियों के इस अदम्य साहस और खेल के प्रति अद्भुत समर्पण को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी खुद को रोक नहीं सके. वे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने स्वयं माइक संभाल लिया और मैच की लाइव कमेंट्री करने लगे. पूर्व मुख्यमंत्री की आवाज में कमेंट्री सुनकर पूरा स्टेडियम और वहां मौजूद दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी. इससे खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों का भी उत्साह दोगुना हो गया.

Also Read: डीसी और एसपी ने लोहरदगा में किया नये इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

विपरीत परिस्थितियां दिलाएंगी नई ऊंचाइयां: अर्जुन मुंडा

इस मौके पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि खेल के प्रति ऐसा जुनून विरले ही देखने को मिलता है. उन्होंने आगे कहा कि आज बारिश की हर एक बूंद के साथ हमारे स्थानीय खिलाड़ियों का जुनून, हौसला और खेल के प्रति समर्पण और भी मजबूत दिखाई दे रहा है. विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहने का यही जज्बा आने वाले समय में इन प्रतिभावान युवाओं को खेल की दुनिया में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों के साथ साथ जिला फुटबॉल एसोसिएशन की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच मिलने से ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए यह लीग मील का पत्थर साबित होगी. अर्जुना कप के इस शानदार आगाज ने सरायकेला के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है.

Also Read: खूंटपानी में चुरगुई फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, जेपी इलेवन स्टार बंडोमुंडा बना चैंपियन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel