[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज शिविर में आये लाभार्थियों की समस्याओं का करें त्वरित समाधान

शिविर में आये लाभार्थियों की समस्याओं का करें त्वरित समाधान

0
शिविर में आये लाभार्थियों की समस्याओं का करें त्वरित समाधान

साहिबगंज. साहिबगंज प्रखंड के गंगा प्रसाद पश्चिम के पंचायत भवन में आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया. डीसी हेमंत सती ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने शिविर में लगे काउंटर का बारीकी से निरीक्षण किया. यह सुनिश्चित किया कि किसी भी व्यक्ति को सेवाओं के प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो. उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लाभार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें, उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कोई कोर कसर न छोड़ी जाये. शिविर में ग्रामीणों ने डीसी को अवगत कराया कि अभी तक कई पात्र लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. इसी दौरान, एक वृद्ध विधवा महिला ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उसके पास रहने के लिए घर नहीं है. अभी तक उसका राशन कार्ड भी नहीं बन पाया है. डीसी ने तुरंत मौके पर जाकर वृद्ध महिला के घर का निरीक्षण किया. अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि महिला का जल्द आंबेडकर आवास का लाभ दिलायें. उन्होंने निर्देश दिया कि महिला का राशन कार्ड भी प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाये. ताकि उसे आवश्यक खाद्य सुरक्षा मिल सके. डीसी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है. इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel