प्रतिनिधि,पाकुड़. ट्रेन की चपेट में आने से शुक्रवार को एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी निवासी शाहनवाज अंसारी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया. बताया गया कि उक्त युवक मालगाड़ी पर चढ़कर प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान मालगाड़ी स्टार्ट हो गई, जिससे युवक नीचे गिर गया और जख्मी हो गया. रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर दो तक जाने के लिए रेलवे प्रशासन ने लिफ्ट और एस्केलेटर लगवाये हैं. लिफ्ट और एस्केलेटर दोनों चालू हालत में हैं, लेकिन बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं.