[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज तेज आंधी-बारिश से साहिबगंज में जनजीवन प्रभावित, सात घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

तेज आंधी-बारिश से साहिबगंज में जनजीवन प्रभावित, सात घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

0
तेज आंधी-बारिश से साहिबगंज में जनजीवन प्रभावित, सात घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज

साहिबगंज शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन आये तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज हवा और बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति करीब सात घंटे तक बाधित रही, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. आंधी-तूफान के दौरान कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गये तथा कई जगह बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर पड़े. इसके चलते शहर के विभिन्न मोहल्लों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी. बिजली आपूर्ति बाधित होने से जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा. स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण घरों में लगे मोटर और पानी की टंकियां नहीं चल सकीं, जिससे पीने के पानी के साथ-साथ नहाने, शौच सहित दैनिक कार्यों में भी कठिनाई हुई. उमस भरी गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी. कई घरों में मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो सके, जिससे लोग परेशान दिखे. इधर, विद्युत विभाग की टीम ने खराब मौसम के बावजूद युद्धस्तर पर मरम्मत एवं बहाली कार्य शुरू किया. विभागीय कर्मी पहले सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने में जुटे रहे, ताकि आवागमन सामान्य हो सके. इसके बाद क्षतिग्रस्त बिजली तारों एवं अन्य उपकरणों की मरम्मत कर चरणबद्ध तरीके से विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया. इस संबंध में विद्युत विभाग के अभियंता नील गगन ने बताया कि आंधी-तूफान काफी तेज था, जिसके कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गये तथा बिजली के तार टूट गये, जिससे आपूर्ति बहाल करने में कठिनाई हुई. उन्होंने बताया कि 24×7 बिजली व्यवस्था के तहत कर्मियों की तैनाती की गयी है और लगातार मरम्मत कार्य कर आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास जारी है. हालांकि देर शाम तक शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी थी, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गयी. स्थानीय लोगों ने विभाग से खराब मौसम के दौरान त्वरित बहाली और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel