[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज बिंदुधाम मेला परिसर में पसरी गंदगी को कमेटी ने कराया साफ

बिंदुधाम मेला परिसर में पसरी गंदगी को कमेटी ने कराया साफ

0
बिंदुधाम मेला परिसर में पसरी गंदगी को कमेटी ने कराया साफ

स्कूल के सामने कचरा हटने से बच्चों व शिक्षकों ने ली राहत की सांस प्रभात खबर में मामला उठने पर कमेटी सदस्यों ने लिया संज्ञान प्रतिनिधि, पतना बरहरवा के सुप्रसिद्ध बिंदुवासिनी मंदिर में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष में मंदिर की तलहटी में लगने वाले रामनवमी मेले के परिसर में फैली गंदगी की साफ-सफाई करायी गयी है. मेला परिसर में फैली गंदगी को लेकर अखबार प्रभात खबर में खबर प्रकाशित की थी. इसके बाद मेला कमेटी हरकत में आयी. सदस्यों ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय बिंदुवासिनी के मुख्य गेट के सामने फैले कूड़े-कचरे की सफाई करायी. बताते चलें कि प्रभात खबर ने प्रमुखता से मुद्दा उठाया था कि मेला परिसर में प्लास्टिक, पॉलीथिन और जूठी पत्तलों का अंबार लगा है. सबसे खराब स्थिति स्कूल गेट के सामने थी, जहां बदबू के कारण 180 बच्चों का पढ़ना मुश्किल हो रहा था. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रेमलता टुडू ने भी इस समस्या को बताया था. खबर छपने के बाद मेला कमेटी अध्यक्ष विशाल दास ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सफाई कार्य कराया. अब स्कूल के सामने से गंदगी हट गयी है. इससे विद्यालय के शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel