[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज सीएबी रेड बरहरवा ने 121 रनों से दर्ज की जीत

सीएबी रेड बरहरवा ने 121 रनों से दर्ज की जीत

0
सीएबी रेड बरहरवा ने 121 रनों से दर्ज की जीत

साहिबगंज. ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में स्थानीय सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट मैच में सोमवार को सीएबी रेड बरहरवा बनाम बरहेट वारियर्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया. बरहेट वारियर्स ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. सीएबी रेड बरहरवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन बनाये. पीयूष गुप्ता ने शानदार शतक लगाते हुए 109 रन बनाये. ईशु कुमार ने 41, प्रीतम सरकार ने 16 व अमूल ने 11 रनों की पारी खेली. बरहेट वारियर्स के गेंदबाज राहुल ठाकुर ने 2, अमित व उत्तम ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बरहेट वारियर्स की टीम 22.2 ओवर में 123 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. विकास ने 11, अमित ने 19, सचिन ने 18 व विशाल ने 19 रन बनाये. सीएबी रेड बरहरवा के गेंदबाज सन्नी श्रीवास्तव ने 3, पीयूष गुप्ता ने 2, अरबाज, आयुष व रंजन ने 1-1 विकेट लिया. सीएबी रेड बरहरवा ने 121 रनों से जीत दर्ज की. सीएबी रेड बरहरवा के खिलाड़ी पीयूष गुप्ता को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया. मुख्य अतिथि राकेश कुमार रोशन ने पीयूष को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया. मैच में अंपायरिंग राकेश कुमार रोशन व प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा एवं स्कोरिंग केएस सौरभ ने किया. मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव अंकुर सिन्हा, टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम, चंदन कुमार, मो जुनैद, आदित्य, सतीश सिन्हा, ग़ोपाल सिंह, सागर सुमन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel