[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम ने चार विकेट से जीता मैच

जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम ने चार विकेट से जीता मैच

0
जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम ने चार विकेट से जीता मैच

साहिबगंज. ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को महतो बागान बनाम जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच मैच खेला गया. टॉस जीत कर महतो बागान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन बनाये. राहुल मंडल ने 22, रोहित कुमार महतो ने 18, कुंदन यादव ने 26, बीरेंद्र राय ने 38 रनों की पारी खेली.जवाहर नवोदय के गेंदबाज अमन, इंजमाम व अभिषेक ने 2-2 विकेट लिये. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम 15.3 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन बना कर 4 विकेट से मैच जीत लिया. सोनू कुमार ने 17, महेश ने 16, सोनू उरांव ने 12, अमन कुमार ने 27, रय्यान खुर्शीद 15 व साहिल राज ने 13 रनों की पारी खेली. महतो बागान के जयराम महतो, राहुल, विशाल, बीरेंद्र व रणवीर महतो ने एक-एक विकेट लिया.जवाहर नवोदय विद्यालय के खिलाड़ी अमन कुमार अमन को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया.मुख्यातिथि डिस्ट्रिक्ट अकाउंटेंट गोविंद कुमार महतो ने अमन कुमार अमन को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया. मैच में अंपायरिंग अशफाक आलम व प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा एवं स्कोरिंग के एस सौरभ ने किया.मौके पर जेएससीए डिस्ट्रिक्ट सब कमिटी चेयरमैन चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा, ज़िला क्रिकेट संघ सचिव अंकुर सिन्हा, अमित तिवारी, सतीश सिन्हा, ग़ोपाल सिंह, मो जुनैद सहित अन्य मौजूद थे. टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम ने बताया कि 30 नवंबर को असगार्जियन बनाम माही स्पोर्ट्स येलो के बीच मैच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel