[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज साहिबगंज में फुलो झानो डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन कल, 7500 किताबों वाली लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब जगायेगा शिक्षा की अलख

साहिबगंज में फुलो झानो डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन कल, 7500 किताबों वाली लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब जगायेगा शिक्षा की अलख

0
साहिबगंज में फुलो झानो डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन कल, 7500 किताबों वाली लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब जगायेगा शिक्षा की अलख
साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज

नीति आयोग योजना अनाबद्ध योजना डीएमएपटी के तहत चार करोड़ की लागत से धोबी झरना के निकट फुलों झानो डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन सोमवार को डीसी हेमंत सती करेंगे. चार मंजिला डिजिटल लाइब्रेरी ज्ञान केंद्र बनकर तैयार है. इसमें ट्रांसफार्मर लगाया गया है. साहिबगंज जिले सहित जिलेवासी स्किल डेवलपमेंट के लिए यहां पढ़ाई कर सकेंगे. जिले के बच्चों के लिए यह सुनहरा अवसर होगा. यहां मेडिकल, इंजीनियरिंग, नेट, यूजीसी और प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई की जा सकेगी. चार मंजिला भवन पूरी तरह ग्रीन हाउस है. ग्राउंड फ्लोर पर महिला और दिव्यांग बच्चों के लिए डिजिटल रूम बनाया गया है, जहां 38 कंप्यूटर लगाए गए हैं और रैम्प भी बनाया गया है. प्रथम तल्ला पर बालकों के लिए ओपन लाइब्रेरी है, जिसमें 42 कंप्यूटर हैं. दूसरे तल्ले पर फिजिकल लाइब्रेरी है, जहां 7500 किताबें उपलब्ध हैं. तीसरे तल्ले पर क्लासरूम और कंप्यूटर लैब है, जिससे पढ़ाई होगी और बच्चे फिल्म देखने या गेम खेलने जैसे गलत कार्यों से दूर रहेंगे. इंटरनेट तार को कंप्यूटर लैब में जोड़ा जायेगा. चौथे मंजिल पर विशेष क्लासरूम बनाया गया है, जिससे सभी पंचायत और प्रखंड से जुड़ाव होगा. जिले के नौ प्रखंडों में मंडरो में लाइब्रेरी चल रही है, जबकि पांच प्रखंडों में लाइब्रेरी बनकर तैयार है. उधवा और तालझारी में निर्माणाधीन है. सभी पंचायतों में ज्ञान केंद्र भी हैं. पदाधिकारी एक साथ सभी प्रखंडों से जुड़कर प्रशिक्षण और बैठक कर सकेंगे.

50 केवी के सोलर लाइट की व्यवस्था

साहिबगंज डिजिटल लाइब्रेरी के लिए जेरेडा से 50 केबी का सोलर लाइट की व्यवस्था की गयी है. बिजली खपत कम होने पर अतिरिक्त बिजली विभाग को दी जाएगी. बरसात में पावर कम होने पर बिजली विभाग ग्रिड के माध्यम से आपूर्ति करेगा. यहां कोई जनरेटर नहीं होगा. पूरा क्षेत्र ग्रीन क्षेत्र होगा और बिजली फ्री रहेगी. सभी कमरों में एसी की व्यवस्था की गयी है.

———————————————————————-

नीति आयोग योजना अंतर्गत डिजिटल लाइब्रेरी का होगा उद्घाटन – डीसी

साहिबगंज. डिजिटल लाइब्रेरी के अधिष्ठापन व स्थापना के लिए आवश्यक कंप्यूटर व्यवस्था की गयी है. बालक को 250 रुपये व बालिका को 150 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क लगेगा. दिव्यांग को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रति चार घंटे के लिए होगा. मुख्य सड़क से डिजिटल लाइब्रेरी तक पहुंच पथ बनेगा.

हेमंत सती, डीसी

———————————————————————–

सिविल सर्विस से बैंकिंग तक विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन

साहिबगंज. आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 अन्तर्गत शिक्षा से संपूर्णता और करियर मार्गदर्शन उत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में सिविल सर्विस, इंजीनियरिंग, आईटीआई, डिप्लोमा, मेडिकल, पारा मेडिकल, बैंकिंग, एनजीओ और सामाजिक क्षेत्र, कौशल विकास एवं उद्यमिता, विधिक करियर, शिक्षा क्षेत्र जैसे विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे. साथ ही खुली बातचीत और प्रश्न-उत्तर सत्र भी होगा. पुस्तक दान करें अभियान के तहत छात्रों को पुरानी किताबें फूलो झानो डिजिटल लाइब्रेरी को दान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel