[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज परिजनों में खुशी, घर में हो रही है शिव चर्चा

परिजनों में खुशी, घर में हो रही है शिव चर्चा

0
परिजनों में खुशी, घर में हो रही है शिव चर्चा
साहिबगंज (फाइल फोटो)

ईंट भट्ठे में काम करते हैं बजरंगी के नाना व पिता बरहरवा. ब प्रभात खबर ने उनके घर के चिराग के लापता होने की खबर अपने अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो उनका बजरंगी उनके घर तक पहुंचा. गांव-मुहल्ले में काफी खुशी का माहौल है. मुहल्लेवासी मिलकर शिव चर्चा कर रहे हैं और खुशी मना रहे हैं. बजरंगी के घर में पिछले 21 दिनों से परिवार के सदस्यों ने ढंग से खाना नहीं खाया था. आज उनके घर में खुशी का माहौल है और समाज के लोग भी उनकी मदद करने के लिये सामने आ रहे हैं. बजरंगी के मामा अखिलेश रिख्यिासन ने बताया कि हमलोग बजरंगी को खोजते हुए काफी परेशान थे. लेकिन, प्रभात खबर की पहल के बाद आज हमारा बजरंगी घर वापस आ गया है. उसके पिता गोविंदा रिख्यिासन एवं माता दुरपतिया देवी भी काफी खुश हैं. ईंट भट्ठे में काम करते हैं बजरंगी के नाना व पिता 7 वर्षीय बजरंगी अपने ननिहाल छोटा मदनशाही में रहता है. उसके नाना बिंदेश्वरी रिख्यिासन, मामा अखिलेश रिख्यिासन एवं पिता गोविंदा रिख्यिासन के साथ पश्चिम बंगाल के कलियाचक स्थित एक ईंट भट्ठे में काम करते हैं. आर्थिक रूप से काफी कमजोर परिवार का यह बालक जब परिजन काफी परेशान थे. बजरंगी की माता दुरपतिया देवी अपने मायके में ही रहती है. पिछले 21 दिनों से परिवार के सभी सदस्य भी आस-पास में काफी खोजबीन कर रहे थे. लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल रहा था. प्रभात खबर की मुहिम के बाद उनका बजरंगी सकुशल उन्हें वापस मिला. परिवार के सभी सदस्यों ने प्रभात खबर को धन्यवाद दिया है. साहिबगंज एसपी ने परिवार तक पहुंचाई मदद साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने एसडीपीओ राजमहल विमलेश त्रिपाठी को निर्देश दिया. जिस पर इंस्पेक्टर राजीव रंजन एवं तीनपहाड़ थाना प्रभारी मिथिलेश पांडेय साहिबगंज के छोटा मदनशाही स्थित बजरंगी के घर पहुंचे. और उसे पैंट, टी-शर्ट, कंबल, चावल, दाल, आलू, हरी सब्जी, तेल सहित अन्य सामग्री उपलब्ध करायी. एसपी अमित कुमार सिंह ने कहा कि बजरंगी घर तक सकुशल पहुंचा. इसमें प्रभात खबर विशेष धन्यवाद के पात्र हैं. पुलिस को जब किसी लापता की शिकायत प्राप्त होती है तो हमलोग भी उसकी गहन तलाश करते हैं. बच्चे की मदद की गयी है. पुलिस उसके परिवार के संपर्क में है. किसी प्रकार की समस्या होने पर उसे हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है. ऐसे परिवारवालों के पास पहुंचा बच्चा (बॉक्स…) महाराजपुर में एक सज्जन ने अपने घर में इस 7 वर्षीय बजरंगी को सुरक्षित रखा था. उन्होंने इसकी जानकारी प्रभात खबर एवं बजरंगी के परिवार वालों को दी, तो व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो मंगवाकर बजरंगी के परिजनों को भेजा गया. इसके बाद बजरंगी के परिजनों ने उसकी पहचान की. प्रभात खबर के सहयोग से बजरंगी को उसके घर साहिबगंज जिले के छोटा मदनशाही पहुंचाया गया. इसके बाद समाजसेवी एवं पुलिस भी मदद के लिये सामने आयी. बजरंगी के नाना बिंदेश्वरी रिख्यिासन, मामा अखिलेश रिख्यिासन, पिता गोविंद रिख्यिासन एवं माता दुरपतिया देवी तथा परिवार के अन्य सदस्य काफी खुश हैं और प्रभात खबर को धन्यवाद दे रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel