[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज सीवरेज निर्माण से मकान क्षतिग्रस्त, परिवार हुए बेघर

सीवरेज निर्माण से मकान क्षतिग्रस्त, परिवार हुए बेघर

0
सीवरेज निर्माण से मकान क्षतिग्रस्त, परिवार हुए बेघर
साहिबगंज (फाइल फोटो)

राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पूर्वीनारायणपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक अंतर्गत बेंगडुब्बी गांव में सीवरेज निर्माण कार्य के दौरान सड़क खुदाई से मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला है. जानकारी के अनुसार सीवरेज निर्माण कंपनी द्वारा ट्रीटमेंट प्लांट से पाइप बिछाने के लिए सड़क किनारे गड्ढा खोदा जा रहा था. इसी दौरान समीप स्थित मकान को नुकसान पहुंचा और बाद में वह पूरी तरह ध्वस्त हो गया. कार्य पूरा हो जाने के बावजूद प्रभावित परिवार की समस्या जस की तस बनी हुई है. बरसात शुरू होने के बाद स्थिति और अधिक गंभीर हो गयी है. पीड़ित परिवार की जुली देवी, सारो बेवा एवं प्रतिमा देवी ने मकान क्षतिग्रस्त होने को लेकर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज करायी थी. आरोप है कि लंबे समय से केवल आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. प्रतिमा देवी ने बताया कि सीवरेज निर्माण कार्य के कारण उनका घर धंस गया. पूरी तरह गिर चुका है. उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य भय के साये में जीवन यापन कर रहे हैं. घर में छोटे बच्चे हैं, जिससे हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने प्रशासन एवं निर्माण एजेंसी से मांग की है कि क्षतिग्रस्त मकान का उचित मुआवजा दिया जाये और प्रभावित परिवार के पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. सीवरेज निर्माण कंपनी के साइट मैनेजर राजेश मिश्रा ने बताया कि मुखिया एवं वार्ड सदस्य की मौजूदगी में स्थल निरीक्षण किया गया है. मकान क्षति का आकलन कर रिपोर्ट विभाग को भेज दी गयी है. विभागीय प्रक्रिया पूरी होते ही मुआवजा दिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel