[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज साहिबगंज में युवक ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव में रहता था

साहिबगंज में युवक ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव में रहता था

0
साहिबगंज में युवक ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव में रहता था
अस्पताल में रोते बिलखते परिजन

राजमहल से रतन/ शत्रुधन की रिपोर्ट

Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के कन्हैयास्थान स्थित डुमरी गांव में मंगलवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान भागवत मंडल (24) पिता स्व विनोद मंडल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे घर में कोई नहीं था. इसी दौरान भागवत मंडल ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. 

परिजनों ने अस्पताल लाया 

परिजनों ने आनन-फानन में भागवत मंडल को अस्पताल लेकर आए. मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सादिक अंसारी ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

तनाव में रहता था मृतक 

जानकारी के अनुसार मृतक के माता-पिता की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी. जिसके बाद वह बड़े भाई और भाभी के साथ रह रहा था. परिजनों के अनुसार भागवत मंडल की शादी दो साल पहले हुई थी, लेकिन बाद में पत्नी से तलाक हो गया था. इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहता था. 

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया 

घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. 

गांव में शोक का माहौल 

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

यह भी पढ़ें: JPSC PT में अनुपस्थित रहे 1.06 लाख परीक्षार्थी: आयोग ने जारी किया मॉडल उत्तर, जानें मेंस और इंटरव्यू की संभावित तारीख

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का अलौकिक महाशृंगार: सरदार पंडा ने किया दिव्य पूजन, पलंग-पादुका का हुआ दान

Previous article झुलसाएगी गर्मी: राजस्थान में 23 अप्रैल से हीट वेव का कहर, IMD का येलो अलर्ट
Next article JEE Main के बाद यहां देखें Top NITs की लिस्ट, मिल गया एडमिशन तो बन जाएगा करियर
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel