[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज साहिबगंज में 14 हजार 394 बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगेगा टीका

साहिबगंज में 14 हजार 394 बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगेगा टीका

0
साहिबगंज में 14 हजार 394 बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगेगा टीका
इंजेक्शन (Image- Canva)

Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज जिले के संयुक्त स्वास्थ्य भवन सभागार में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिले की 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी 14 हजार 394 बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए रविवार से एचपीवी टीका लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि टीका केवल उन बच्चियों को लगाया जायेगा, जिनकी आयु 15 वर्ष से अधिक नहीं है. जिले के सभी स्कूलों में अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बैठक कर जानकारी दे दी गयी है. अभिभावकों से सहमति-पत्र भी लिया जा रहा है, जिससे बच्चियों का टीकाकरण किया जा सके. प्रिंसिपल, क्लास टीचर और अभिभावकों की उपस्थिति में ही बच्चियों को वैक्सीन दी जाएगी.

कैसे किया जाएगा टीकाकरण 

पहले चरण में साहिबगंज जिले के आठ सीएचसी में टीकाकरण किया जायेगा. इसके लिए मॉनिटरिंग कमेटी और रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान 30 मार्च से अगले तीन माह तक चलेगा.

रविवार से शुरुआत

साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र स्थित पटेल चौक के पास एमसीएच में 29 मार्च 2026 रविवार सुबह 11 बजे डीसी हेमंत सती समेत अन्य अधिकारी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कर दिया है.

टीकाकरण का लक्ष्य

  • सीएचसी बरहेट: 1551
  • सीएचसी बोरियो: 2181
  • सीएचसी पतना: 1030
  • अनुमंडल अस्पताल राजमहल: 2094
  • सीएचसी सदर: 2037
  • सीएचसी तालझारी: 979
  • सीएचसी उधवा:2251
  • कुल/ 14394

इसे भी पढ़ें: शिव मंदिर में गाय बांधने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, कतरास थाने में शिकायत दर्ज

इसे भी पढ़ें: हरिहरगंज में अवैध स्टोन चिप्स माफिया की दादागिरी, सीओ-सीआई पर हमला, चार पर केस दर्ज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel