[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज ज्वेलरी दुकानदार लूटकांड में तीन आरोपियों ने किया सरेंडर

ज्वेलरी दुकानदार लूटकांड में तीन आरोपियों ने किया सरेंडर

0
ज्वेलरी दुकानदार लूटकांड में तीन आरोपियों ने किया सरेंडर
साहिबगंज (फाइल फोटो)

राजमहल

थाना क्षेत्र में हुए चर्चित ज्वेलरी दुकानदार लूट मामले में सोमवार को तीन आरोपियों ने राजमहल व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वालों में कसवा निवासी दिवाकर मंडल, चंदन मंडल तथा लालमाटी निवासी अमित दास शामिल हैं. मालूम हो कि मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 11 मई 2026 को थाना प्रभारी हसनैन अंसारी द्वारा ढोल-नगाड़े के साथ इश्तिहार भी चिपकाया गया था. पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश और गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए तीनों आरोपियों ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. तीनों ने एसडीजेएम न्यायालय में सरेंडर किया. मिली जानकारी के अनुसार, तालझारी थाना क्षेत्र के मसकलैया निवासी गौतम स्वर्णकार ने 24 मार्च 2026 को राजमहल थाना में आवेदन देकर लूट की घटना की शिकायत दर्ज कराई थी. आवेदन में उन्होंने बताया था कि वह मंगलहाट स्थित अपनी दुकान बंद कर रात करीब 7:45 बजे घर लौट रहे थे. इसी दौरान डेढ़गामा और मुन्ना पाटल के बीच एनएच-33 पर दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. पराधियों ने उनके सिर पर देसी कट्टा से हमला कर घायल कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया. इसके बाद बदमाश उनका बैग छीनकर फरार हो गए. बैग में तीन सोने की अंगूठियां, एक सोने का बिस्किट, लगभग 300 ग्राम चांदी, 80 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, एसबीआई पासबुक तथा दुकान की चाबियां रखी हुई थीं. घटना के बाद राजमहल थाना में कांड संख्या 89/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel