[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज री-एडमिशन फीस बढ़ने पर अभिभावकों ने जताया विरोध

री-एडमिशन फीस बढ़ने पर अभिभावकों ने जताया विरोध

0
री-एडमिशन फीस बढ़ने पर अभिभावकों ने जताया विरोध
साहिबगंज (फाइल फोटो)

तीनपहाड़

निजी स्कूलों में इन दिनों नये और पुराने छात्रों का नामांकन चल रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को संत जेवियर स्कूल मुण्डली में बच्चों के री-एडमिशन के लिए पहुंचे अभिभावक फीस बढ़ोतरी को लेकर भड़क गये. अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल प्रबंधन द्वारा पहले की तुलना में अधिक राशि की मांग की जा रही है. अभिभावक पंकज घोष, भूदेव कुमार, शत्रुघ्न हजारी, राहुल साहा, बृजेश कुमार सिंह, संतोष कुमार चौरसिया, जयंत साह, प्रशांत साह, साहब गुप्ता और राहुल प्रसाद सहित अन्य अभिभावकों ने इसका विरोध जताया. उनका कहना था कि यह क्षेत्र आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा है, ऐसे में इतनी अधिक फीस वसूली करना उचित नहीं है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष डेवलपमेंट चार्ज के नाम पर 6200 रुपये लिए गए थे, जिसे इस बार बढ़ाकर 9200 रुपये कर दिया गया है. अभिभावकों का कहना है कि फीस बढ़ाने को लेकर न तो कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही कोई बैठक की गयी. विद्यालय में लगभग 700 विद्यार्थी पढ़ते हैं, ऐसे में प्रबंधन को अच्छी आय भी होती है, इसके बावजूद री-एडमिशन के नाम पर अधिक राशि लेना गलत है. वहीं विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर लीना एफसी ने बताया कि डेवलपमेंट चार्ज में कई मदों को जोड़कर राशि ली जाती है, जिसमें एक माह की फीस भी शामिल है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है. विद्यालय में एलकेजी से कक्षा 10 तक करीब 700 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel