[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज धनतेरस, दिवाली एवं छठ पूजा के दौरान पाकुड़ में लागू रहेगा वनवे रूट

धनतेरस, दिवाली एवं छठ पूजा के दौरान पाकुड़ में लागू रहेगा वनवे रूट

0
धनतेरस, दिवाली एवं छठ पूजा के दौरान पाकुड़ में लागू रहेगा वनवे रूट

संवाददाता, पाकुड़. धनतेरस, दिवाली एवं छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए जिले में नागरिकों की सुविधा एवं यातायात की सुगमता सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया है. वनवे रूट की घोषणा: नगर परिषद क्षेत्र एवं अन्य प्रमुख सड़क मार्गों पर भारी यातायात और लोगों की सुविधा को देखते हुए दिनांक 18 से 20 अक्तूबर और 27-28 अक्तूबर को दोपहर 12:00 बजे तक कुछ मार्गों को वन वे (एकतरफा) घोषित किया गया है. वन वे मार्ग विवरण मुफस्सिल थाना रेलवे फाटक होकर आने वाले तथा पाकुड़ कोर्ट मुख्य सड़क से हिरणपुर, बरहरवा, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर जाने वाले सभी तीन पहिया, चार पहिया एवं अन्य वाहन खुदीराम बोस चौक, हरिण चौक, अंबेडकर चौक होते हुए अपने गंतव्य स्थल पहुंचेंगे. रेलवे स्टेशन, गांधी चौक से आने वाले तीन पहिया, चार पहिया या अन्य वाहन हाटपाड़ा (पाकुड़), नगर थाना, व्यवहार न्यायालय, उपायुक्त आवास एवं अन्य गंतव्य स्थानों के लिए गांधी चौक, तांतीपाड़ा, बिरसा चौक होते हुए जायेंगे. उपायुक्त आवास चौक, व्यवहार न्यायालय, नगर थाना और अंबेडकर चौक से मुफस्सिल थाना एवं चांदपुर, पश्चिम बंगाल जाने वाले सभी तीन पहिया एवं अन्य छोटे वाहन हरिण चौक, गांधी चौक, खुदीराम बोस चौक, रेलवे फाटक होते हुए अपने गंतव्य स्थल पहुंचेंगे. नो एंट्री का समय: 18-20 अक्तूबर तक धनतेरस एवं दिवाली को लेकर शहर में भारी एवं व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश एवं निकास दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक निषेध रहेगा. 27-28 अक्तूबर तक छठ पूजा को लेकर शहर में भारी एवं व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश एवं निकास 27 अक्तूबर को पूर्वाह्न 6:00 बजे से 28 अक्तूबर को दोपहर 02 बजे तक निषेध रहेगा. वाहन पड़ाव व्यवस्था सभी तीन पहिया, चार पहिया एवं छोटे वाहनों का प्रवेश सर्किट हाउस चौक, डीसी आवास चौक के रास्ते शहर के पूजा पंडाल में आने वाले आम लोगों की सुविधा हेतु सिद्धो कान्हु पार्क के समीप ठहराव किया जाएगा. ओवर ब्रिज, सुभाष चंद्र बोस चौक (पियादापुर) एवं मालपहाड़ी मार्ग से आने वाले छोटे वाहन स्कूल के मैदान में ठहराव करेंगे. मुफस्सिल थाना से रेलवे स्टेशन, रेलवे फाटक एवं हरिन चौक आने वाले छोटे वाहन विवेकानंद चौक के समीप अपने वाहनों का ठहराव करेंगे. बड़हरवा एवं अन्य मार्गों से आने वाले वाहन तथा मुफस्सिल थाना के रास्ते पश्चिम बंगाल जाने वाले वाहन किताझोर चौक, केकेएम कॉलेज, ईशाकपुर रेलवे फाटक, मालगोदाम रोड होते हुए चांचकी के रास्ते पश्चिम बंगाल की ओर प्रस्थान करेंगे. जिला प्रशासन ने त्योहार में सुचारू यातायात संचालन के लिए नागरिकों से वनवे और नो-एंट्री निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel