[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज ढाई लाख से बने सामुदायिक शौचालय का उपयोग नहीं

ढाई लाख से बने सामुदायिक शौचालय का उपयोग नहीं

0
ढाई लाख से बने सामुदायिक शौचालय का उपयोग नहीं
साहिबगंज (फाइल फोटो)

मंडरो. साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड अंतर्गत मिर्जाचौकी स्थित वन देवी रक्सी स्थान में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हजारों की संख्या में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है. इसके बावजूद यहां पर किसी को शौचालय की आवश्यकता पड़ जाए तो उन्हें काफी परेशानी होती है. हालांकि 15वें वित्त आयोग से पंचायत समिति फंड के माध्यम से यहां पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण लगभग ढाई लाख रुपये की लागत से कराया गया है. लेकिन इस शौचालय में अक्सर ताला लगा रहता है, जिसके कारण शौचालय का कोई उपयोग ही नहीं हो पा रहा है. आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है. इस शौचालय के निर्माण का क्या फायदा है जब श्रद्धालु इसका उपयोग ही ना कर पा रहे हैं. हमेशा ताला ही लगा रहता है, तो यह सामुदायिक शौचालय किस काम का है. इस पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि रक्सी स्थान पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को सुलभ शौचालय की व्यवस्था मिल सके. क्या कहते हैं मुखिया : यह हमारे पंचायत अंतर्गत क्षेत्र में आता है. हरसंभव सौन्दर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं के लिए सुलभ शौचालय की व्यवस्था करना हमारी प्राथमिकता बनती है. यदि यहां पर सामुदायिक शौचालय भवन का निर्माण हुआ है.ताला बंद है तो इसके बारे में अपने प्रखंड के वरीय पदाधिकारी को सूचना देकर अवगत कराया जायेगा. – संजय टुडू, मुखिया, बड़तल्ला पंचायत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel