[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज साहिबगंज से नीतीश की गिरफ्तारी के बाद शहर में चर्चा

साहिबगंज से नीतीश की गिरफ्तारी के बाद शहर में चर्चा

0
साहिबगंज से नीतीश की गिरफ्तारी के बाद शहर में चर्चा
साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज

जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सकरुगढ़ स्थित गैस गोदाम मोहल्ला निवासी नीतीश पासवान (पिता नवल पासवान) को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने 24 मई को जिरवाबाड़ी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर दिल्ली ले गयी थी. नीतीश की गिरफ्तारी का खुलासा होने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. प्रारंभिक तौर पर मामला सोशल मीडिया चैटिंग और इंस्टाग्राम ग्रुप से जुड़ा बताया गया था, लेकिन अब यह कथित आतंकी साजिश के मामले से जुड़ गया है. जानकारी के अनुसार, दिल्ली स्पेशल ब्रांच के लोधी कॉलोनी थाना में कांड संख्या 126/26 दर्ज है. इसी मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की टीम साहिबगंज पहुंची थी. स्थानीय पुलिस की मदद से नीतीश पासवान को हिरासत में लिया गया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया. इधर, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) और दिल्ली की जांच एजेंसियों ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश के विभिन्न हिस्सों में कथित आतंकी हमले की साजिश को समय रहते नाकाम करने का दावा किया है. एजेंसियों के अनुसार इस मामले में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. जांच के दौरान साहिबगंज से गिरफ्तार नीतीश पासवान का नाम भी कथित साजिशकर्ताओं की सूची में सामने आया है. हालांकि जांच एजेंसियों ने उसकी भूमिका और उसके खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों को लेकर अभी कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. नीतीश की गिरफ्तारी से स्थानीय लोग हैरान हैं. फिलहाल मामले की जांच दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा, एनआइए और अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है.

कहते हैं थाना प्रभारी

नीतीश पासवान की गिरफ्तारी 24 मई को दिल्ली के लोधी गार्डन पुलिस द्वारा जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सकरुगढ़ मोहल्ला स्थित गैस गोदाम के पास पैतृक आवास से की गयी थी. गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत किया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे रिमांड पर लेकर दिल्ली चली गयी.

शशि सिंह, थाना प्रभारी, जिरवाबाड़ी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel