[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज घर से मोबाइल और नकदी की चोरी, आरोपी पकड़ाया

घर से मोबाइल और नकदी की चोरी, आरोपी पकड़ाया

0
घर से मोबाइल और नकदी की चोरी, आरोपी पकड़ाया
साहिबगंज (फाइल फोटो)

मंडरो. मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण गांव निवासी डिक्की गुप्ता के घर में देर रात अज्ञात चोर ने घुसकर दो मोबाइल फोन और 12 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से एक मोबाइल बरामद कर लिया गया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पीड़ित डिक्की गुप्ता ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात करीब 11 बजे भोजन कर सो गये थे. सुबह उठने पर घर में रखा दूध गिरा हुआ मिला और दोनों मोबाइल फोन तथा नकद रुपये गायब थे. इसके बाद उन्हें चोरी होने का संदेह हुआ. दोपहर के समय फुटानी हाट में एक मछली दुकानदार के पास आरोपी मोबाइल बेचने पहुंचा. दुकानदार ने मोबाइल में लगी फोटो देखकर डिक्की गुप्ता के भाई को फोन कर सूचना दी. सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और देखा कि चोरी हुआ मोबाइल उसी युवक के पास है. पुलिस जांच में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel