[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज विस्थापन आयोग का गठन व पेसा अधिनियम के नियमावली को लागू करे सरकार

विस्थापन आयोग का गठन व पेसा अधिनियम के नियमावली को लागू करे सरकार

0
विस्थापन आयोग का गठन व पेसा अधिनियम के नियमावली को लागू करे सरकार

बरहेट.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्थानीय जन समस्याओं को लेकर बरहेट प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान जिला सदस्य शरीफुल इस्लाम ने कहा कि झारखंड की जनता ने अतीत में डबल इंजन की सरकार की लूट और लोकतंत्र पर हमले को देखते हुये सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में वोट देकर एक लोकप्रिय सरकार का गठन किया है. मौजूदा राज्य सरकार की घोषित नीति पर भरोसा रखते हुये झारखंड के गरीबों को यह विश्वास है कि यह सरकार जल, जंगल, जमीन की रक्षा करेगी. लेकिन, लोकतंत्र के एक जिम्मेदार प्रहरी होने के नाते सीपीएम जनता के ज्वलंत मुद्दों और समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार को उसकी भूमिका के प्रति सजग करती आ रही है. वहीं, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु कुमार पांडे को सौंपा. जिसमें विस्थापन आयोग के गठन, पेसा अधिनियम के नियमावली को लागू करने, लैंड बैंक योजना लागू करने, रोजगार सृजन योजना सुनिश्चित करने, स्थानीय नियोजन नीति को तुरंत तैयार कर लागू करने, सभी प्रकार के कल्याण से संबंधित लाभुकों का नियमित भुगतान सुनिश्चित करने, स्मार्ट मीटर को जबरन थोपने और बिजली के निजीकरण प्रक्रिया पर लोग रोक लगाने, सभी स्तरों पर गुणवत्ता, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने, नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया पूरा करने, जमीन के डिजिटल रिकॉर्ड में सुधार करने, परेशानी व भ्रष्टाचार मुक्त जाति ,आवासीय एवं निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने, कानूनी रूप से परिभाषित श्रमिकों के कल्याण और कानूनी संरक्षण को सुनिश्चित करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel