[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज मालदा डिवीजन में रोड ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर 8, 9 और 11 मार्च को ट्रैफिक और पावर ब्लॉक

मालदा डिवीजन में रोड ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर 8, 9 और 11 मार्च को ट्रैफिक और पावर ब्लॉक

0
मालदा डिवीजन में रोड ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर 8, 9 और 11 मार्च को ट्रैफिक और पावर ब्लॉक
साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज

तीनपहाड़ और धमधमिया के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 47/C की जगह प्रस्तावित रोड ओवर ब्रिज के लिए कम्पोजिट गार्डर लॉन्च के कारण 8, 9 और 11 मार्च को ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. स्टेशन प्रबंधक गुडडू साह ने बताया कि 8 मार्च को सुबह 8:30 से 11:40 बजे तक, 9 मार्च को सुबह 8:30 से 12:15 बजे तक और 11 मार्च को सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक ब्लॉक रहेगा. इसके कारण ट्रेनों के संचालन में कुछ बदलाव किए गए हैं. 8 मार्च को 53403 रामपुरहाट–गया पैसेंजर को रामपुरहाट से एक घंटे रीशेड्यूल किया जाएगा. 63063 बर्द्धमान–साहिबगंज पैसेंजर को बरहरवा में 30 मिनट और 13032 जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस को तीनपहाड़ में 10 मिनट रोका जाएगा. 9 मार्च को 53403 रामपुरहाट–गया पैसेंजर को रामपुरहाट से 90 मिनट, 03435 मालदा टाउन–आनंद विहार स्पेशल को मालदा टाउन से एक घंटे रीशेड्यूल किया जाएगा. 63063 बर्द्धमान–साहिबगंज पैसेंजर को हावड़ा डिवीजन में 30 मिनट और बरहरवा में 30 मिनट रोका जाएगा, जबकि 13032 जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस को साहिबगंज और तीनपहाड़ के बीच 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा. 11 मार्च को 53403 रामपुरहाट–गया पैसेंजर को रामपुरहाट से एक घंटे रीशेड्यूल किया जाएगा और 63063 बर्द्धमान–साहिबगंज पैसेंजर को बरहरवा में 30 मिनट रोका जाएगा. यह ब्लॉक 53030 भागलपुर–अजीमगंज पैसेंजर और 53405 रामपुरहाट–साहिबगंज पैसेंजर के गुजरने के बाद दिया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel