[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज मई में सामान्य से 86 प्रतिशत अधिक वर्षा, धान की खेती की तैयारी तेज

मई में सामान्य से 86 प्रतिशत अधिक वर्षा, धान की खेती की तैयारी तेज

0
मई में सामान्य से 86 प्रतिशत अधिक वर्षा, धान की खेती की तैयारी तेज
साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज

जिले में इस वर्ष माॅनसून ने तय समय से पहले ही दस्तक के संकेत दे दिये हैं. मई माह में हुई असामान्य वर्षा ने मौसम के बदलते मिजाज के साथ कृषि व्यवस्था को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है. जिला वर्षापात प्रतिवेदन के अनुसार मई 2026 में अब तक साहिबगंज जिले में 139.63 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है, जबकि इस माह का सामान्य औसत वर्षापात मात्र 75 मिलीमीटर माना जाता है. इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य से लगभग 86 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है. बारिश के आंकड़ों के अनुसार जिले के कई प्रखंडों में औसत से कहीं अधिक वर्षा दर्ज की गयी है. सर्वाधिक वर्षा राजमहल में 185.4 मिमी, उधवा में 177.8 मिमी, बरहेट में 175 मिमी, बोरियो में 160.4 मिमी तथा साहिबगंज सदर में 157.2 मिमी दर्ज की गयी. वहीं तालझारी में 98 मिमी और मंडरो में 76 मिमी वर्षा हुई. जिले में 2, 5, 7, 10, 21 और 26 मई को भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी, जिससे खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है.

धान उत्पादकों में उत्साह, खेती की तैयारी तेज

समय से पहले हुई बारिश ने किसानों के बीच नयी उम्मीद जगायी है. धान की खेती करने वाले किसान बिचड़ा तैयार करने और खेतों की जुताई में तेजी से जुट गये हैं. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जून और जुलाई में मानसून संतुलित बना रहा तो इस वर्ष धान उत्पादन बेहतर होने की संभावना है. समय पर वर्षा होने से डीजल पंप और सिंचाई पर होने वाले खर्च में भी कमी आएगी. तालाब, कुएं और अन्य जलस्रोतों में पानी जमा होने लगा है, जिससे आने वाले दिनों में पेयजल संकट कम होने की उम्मीद है. हालांकि लगातार और अत्यधिक वर्षा किसानों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकती है. मूंग, मक्का और सब्जी की खेती करने वाले किसानों को जलभराव का खतरा सताने लगा है. कई ग्रामीण क्षेत्रों से खेतों की मेढ़ टूटने और मिट्टी कटाव की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं. विशेष रूप से टमाटर, बैंगन, मिर्च और खीरा जैसी सब्जियों में सड़न और फफूंदजनित रोग बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है.

कहते हैं जिला कृषि पदाधिकारी

निश्चित रूप से समय से पहले मानसून का आना और मानसून के समय कम बारिश होने पर किसानों को काफी नुकसान का सामना उठाना पड़ सकता है. ऐसी सरकार ऐसे मामले को गंभीरता से लिए हैं और समय आने पर किसानों के हित में कार्य किया जाएगा.

प्रमोद कुमार एक्का

जिला कृषि पदाधिकारी

प्रखंड / क्षेत्र

वर्षापात (मिमी)

साहिबगंज : 157.2

बोरियो : 160.4

मंडरो : 76.0

बरहेट : 96.5

पतना : 130.4

बरहरवा : 175.0

राजमहल : 185.4

उधवा : 177.8

तालझारी : 98.0

जिला औसत :

139.63

सामान्य वर्षापात

75.00

सामान्य से अधिक

186.18%

प्रमुख तिथियों पर हुई वर्षा (जिला औसत)

तिथि

औसत वर्षापात (मिमी)

01 मई : 1.44

02 मई : 25.26

05 मई : 28.58

07 मई : 18.00

09 मई : 14.13

10 मई : 26.80

13 मई : 1.58

14 मई : 4.18

21 मई : 9.62

26 मई : 9.82

सर्वाधिक वर्षा वाले क्षेत्र

रैंक प्रखंड वर्षापात (मिमी)

1 राजमहल- 185.4

2 उधवा- 177.8

3 बरहरवा- 175.0

4 बोरियो – 160.4

5 साहिबगंज – 157.2

कम वर्षा वाले क्षेत्र

प्रखंड वर्षापात (मिमी)

मंडरो : 76.0

बरहेट : 96.5

तालझारी : 98.0

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel