[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज 1100 केजी महुआ नष्ट, 100 लीटर जब्त, चार के विरुद्ध की गयी कार्रवाई

1100 केजी महुआ नष्ट, 100 लीटर जब्त, चार के विरुद्ध की गयी कार्रवाई

0
1100 केजी महुआ नष्ट, 100 लीटर जब्त, चार के विरुद्ध की गयी कार्रवाई

मंगलहाट. राजमहल थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से हो रहे शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर उत्पाद विभाग निरीक्षक प्रवीण कुमार राणा एवं राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने संयुक्त रूप से गुरुवार की सुबह हाथीगढ़ गांव में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी की. उक्त गांव में पुलिस की टीम पहुंचते ही अवैध महुआ शराब कारोबारी के साथ ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. इस दौरान गांव से 100 मीटर की दूरी पर बने अवैध शराब बनाने के अड्डों पर भी छापामारी कर शराब बनाने के सामग्रियों को नष्ट किया गया. उत्पाद विभाग निरीक्षक प्रवीण कुमार राणा ने बताया कि अभियान के दौरान 1100 किलो कच्चा महुआ व अन्य सामग्रियों को मौके पर नष्ट कर. 100 लीटर देसी महुआ शराब को जब्त करते हुए अवैध महुआ शराब बनाने के चार कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. राजमहल थाना प्रभारी गुलाब सरवर ने कहा कि किसी भी हाल में अवैध कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा. मौके पर उत्पाद विभाग के पंकज कुमार एवं राजमहल थाना पुलिस के अरविंद कुमार सहित दर्जनों पुरुष एवं महिला पुलिस बल भी अभियान में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel