[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज फरक्का एक्सप्रेस से 21.7 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

फरक्का एक्सप्रेस से 21.7 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

0
फरक्का एक्सप्रेस से 21.7 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार
साहिबगंज (फाइल फोटो)

बरहरवा. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता के मद्देनजर आरपीएफ बरहरवा ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 15743 बीएलजीटी-बीटीआइ फरक्का एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आरपीएफ जवानों ने नियमित चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान जब ट्रेन तिलडांगा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तब कोच बी-6 (कोच संख्या 231137/सी) के लॉकर की तलाशी कोच अटेंडेंट ऋषि कुमार पांडे (35) की उपस्थिति में ली गयी. इसी दौरान उसके कब्जे से दो बैग में विदेशी शराब बरामद की गयी. पूछताछ करने पर आरोपी कोच अटेंडेंट किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, उसने स्वीकार किया कि शराब को एकलाखी से जमालपुर तक अवैध रूप से बिक्री के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था. ट्रेन के बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अभियुक्त व बरामद शराब को आरपीएफ पोस्ट में उतारकर उसकी गिनती की गयी. जब्त शराब में 375 एमएल के 19 बोतल व्हिस्की, 500 एमएल के 24 केन बीयर तथा 180 एमएल के 100 ऑफिसर च्वाइस शामिल है. जब्त शराब की अनुमानित कीमत 21,770 रुपये आंकी गयी है. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी एवं जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग साहिबगंज को सौंप दिया गया. आरपीएफ की शिकायत के आधार पर आबकारी विभाग द्वारा उत्पाद अधिनियम की धारा 47A के तहत केस नंबर 50/26 दर्ज कर लिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel