[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज इग्नू अध्ययन केंद्र में नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

इग्नू अध्ययन केंद्र में नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

0
इग्नू अध्ययन केंद्र में नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र-3605, साहिबगंज कॉलेज, साहिबगंज द्वारा जनवरी 2026 सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए रविवार को ऑनलाइन इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन अध्ययन केंद्र के परामर्शदाता कमल महावर ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के स्वागत के साथ हुई. इस अवसर पर कमल महावर ने इग्नू की अध्ययन प्रणाली तथा कार्यक्रम के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी. अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए सभी शिक्षार्थियों का अभिनंदन किया. उन्होंने इग्नू की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र सहायता सेवाओं, असाइनमेंट, परीक्षा प्रणाली तथा पुनः पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की. उन्होंने बताया कि सितंबर 2026 में असाइनमेंट जमा करने एवं परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया संपन्न होगी, जबकि दिसंबर 2026 में टर्म-एंड परीक्षा तथा पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सैयद रज़ा इमाम रिज़वी ने की. अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं समय प्रबंधन के महत्व पर बल देते हुए इग्नू द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे शैक्षणिक अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया. मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देवघर के क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी) अरविंद मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे. उन्होंने इग्नू की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, डिजिटल सेवाओं तथा रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया. विशिष्ट वक्ताओं के रूप में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देवघर के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. हारिम कुरैशी एवं डॉ. आदित्य कुमार जायसवाल ने विद्यार्थियों को असाइनमेंट, परीक्षा, ऑनलाइन पोर्टल, छात्र सहायता सेवाओं तथा विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक प्रक्रियाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं. कार्यक्रम के अंत में अध्ययन केंद्र के परामर्शदाता डॉ. बीर कुमार केशरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों, परामर्शदाताओं एवं शिक्षार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवप्रवेशित शिक्षार्थियों ने भाग लिया तथा विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel