[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी : एसपी

पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी : एसपी

0
पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के मानसिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी : एसपी
साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज

राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश के आलोक में शनिवार को समावेशी शिक्षा अंतर्गत पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह और डीएसई कुमार हर्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया. एसपी अमित कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद से बच्चों का मानसिक विकास होता है और उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. डीएसई कुमार हर्ष ने कहा कि बच्चे पढ़ाई तो करते ही हैं लेकिन समय पर पठन-पाठन के अलावा खेलकूद से उनका मनोबल बढ़ता है. पुलिस लाइन मैदान में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के अलग-अलग प्रतिभागियों ने भाग लिया. कुल 8 प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं जिनमें 50 और 100 मीटर दौड़, जेलेबी दौड़, म्यूजिकल चेयर रेस, सॉफ्ट बॉल, कबड्डी छलांग, शॉट पुट, शॉट थ्रो और स्टैंडिंग जंप शामिल थीं. प्रतियोगिता में बोरियो, बरहेट, साहिबगंज, मंडरो, राजमहल, बरहरवा, उधवा, पतना, तालझारी प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. गुल्ली चम्मच बालिका वर्ग में प्रथम कोनिका कुमारी, द्वितीय ज्योति कुमारी और तृतीय तमीसा खातुन रही. गुल्ली चम्मच बालक वर्ग में प्रथम फरहान अंसारी, द्वितीय कृष्ण मंडल और तृतीय असद हुसैन रहे. गुल्ली चम्मच माध्यमिक बालिका वर्ग में प्रथम मोनी कुमारी, द्वितीय लवली कुमारी और तृतीय खुशी कुमारी रही. जेलेबी रेस प्राथमिक बालक वर्ग में प्रथम करीम अंसारी, द्वितीय असद हुसैन और तृतीय राजकुमार मंडल रहे. शॉट पुट थ्रो माध्यमिक बालक वर्ग में प्रथम प्रकाश हेम्ब्रम, द्वितीय विवेकानंद यादव और तृतीय हर्ष कुमार रहे. शॉट पुट थ्रो माध्यमिक बालिका वर्ग में प्रथम लवली कुमारी, द्वितीय बबीता कुमारी और तृतीय सोनी कुमारी रही. शॉट पुट थ्रो प्राथमिक बालिका वर्ग में प्रथम निशा कुमारी, द्वितीय ज्योति कुमारी और तृतीय अंशुप्रिया रही. 100 मीटर दौड़ माध्यमिक बालक वर्ग में प्रथम प्रकाश हेम्ब्रम, द्वितीय हर्ष कुमार और तृतीय मनीष कुमार साह रहे. 100 मीटर दौड़ माध्यमिक बालिका वर्ग में प्रथम खुशी कुमारी, द्वितीय सोनी कुमारी और तृतीय मोनी कुमारी रही. जेलेबी रेस प्राथमिक बालिका वर्ग में प्रथम अंशुप्रिया, द्वितीय ज्योति कुमारी और तृतीय दिपाली कुमारी रही. बदाम फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम वैभव राज, द्वितीय प्रदीप पासवान और तृतीय रमन यादव रहे. 50 मीटर प्राथमिक दौड़ बालक वर्ग में प्रथम साहिल हेम्ब्रम, द्वितीय राकिब अंसारी और तृतीय माइकल हांसदा रहे. 50 मीटर प्राथमिक दौड़ सॉट बालक वर्ग में प्रथम इस्माइल अंसारी, द्वितीय अब्दुल करीम और तृतीय एजाज अंसारी रहे. 50 मीटर बड़ा साइज दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम अंशुप्रिया, द्वितीय निशा कुमारी और तृतीय जुली कुमारी रही. 50 मीटर छोटा साइज दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम छाया कुमारी, द्वितीय लक्ष्मी कुमारी और तृतीय तनीशा खातुन रही. चेयर रेस बालक वर्ग में प्रथम दिपांकर मंडल, द्वितीय कृष्ण मंडल और तृतीय करीम अंसारी रहे. चेयर रेस बालिका वर्ग में प्रथम प्रियम, द्वितीय शीला हांसदा और तृतीय दिपाली हांसदा रही. सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया. इस अवसर पर एपीओ संजय तिवारी, मनीष गुप्ता, रिसोर्स शिक्षक शीतलाल किस्कू, दीपिका कुमारी, रमेश चौधरी, कंचन कुमारी, ब्यूटी कुमारी, विवेकानंद, सुमन कुमार, मृत्युंजय प्रकाश, सुदर्शन मंडल, पार्थ मंडल, आरिफ अंसारी, सुरेश्वर प्रसाद सहित कई शिक्षक और कर्मी उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel