[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज जाम से निजात दिलाने नो-वेंडिंग जोन लागू करने की प्रक्रिया तेज

जाम से निजात दिलाने नो-वेंडिंग जोन लागू करने की प्रक्रिया तेज

0
जाम से निजात दिलाने नो-वेंडिंग जोन लागू करने की प्रक्रिया तेज

साहिबगंज

शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में नगर परिषद साहिबगंज और जिला प्रशासन ने नो-वेंडिंग जोन लागू करने की प्रक्रिया को और तेज कर दी है. इस क्रम में जारी पत्र में जिरवाबाड़ी पुलिसलाइन मुख्य सड़क के किनारे लगनेवाली फुटपाथ दुकानों को हटाकर नव-निर्मित दुकानों में स्थानांतरित करने की कार्रवाई शुरू की गयी है. नगर परिषद कार्यालय से निर्गत पत्र में स्पष्ट किया गया है कि फुटपाथ पर लगनेवाली दुकानों के कारण अनावश्यक भीड़ उत्पन्न हो रही थी, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. यातायात व्यवस्था भी लगातार प्रभावित हो रही थी. इन्हीं समस्याओं को देखते हुए दुकानदारों को पुलिस लाइन कैंपस के पास निर्मित स्टॉल में स्थानांतरित किया जा रहा है. पत्र के अनुसार, दुकानों के स्थानांतरण के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने की संभावना को ध्यान में रखते हुए दंडाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, जिसमें महिला पुलिस बल भी शामिल है कि प्रतिनियुक्ति की मांग की गयी है. यह कार्रवाई 22 जनवरी से 24 के बीच की जायेगी. गौरतलब है कि इससे एक दिन पूर्व नगर परिषद ने टाउन हॉल परिसर में अस्थायी दुकानदारों के लिए दुकानों का आवंटन किया था. उस दौरान नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने जानकारी दी थी कि जिरवाबाड़ी क्षेत्र को नो-वेंडिंग जोन घोषित किया गया है. मुख्य सड़कों और फुटपाथों पर अब किसी भी प्रकार की अस्थायी दुकानें नहीं लगेंगी. नगर परिषद का मानना है कि इस पहल से शहर की प्रमुख सड़कें अतिक्रमणमुक्त होंगी. यातायात सुचारू होगा और आमलोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी. यदि यह व्यवस्था सफल रहती है, तो भविष्य में अन्य क्षेत्रों में भी नो-वेंडिंग जोन लागू किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel