[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज फाइलेरिया की दवा पूरी तरह है सुरक्षित : एमओआइसी

फाइलेरिया की दवा पूरी तरह है सुरक्षित : एमओआइसी

0
फाइलेरिया की दवा पूरी तरह है सुरक्षित : एमओआइसी

प्रतिनिधि, बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को फाइलेरिया दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी, बीडीओ अंशु कुमार पांडे, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कर्मकार ने दवा खिलाकर किया. इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ पंकज कर्मकार ने कहा कि फाइलेरिया की दवा सुरक्षित है. इसके तहत प्रखंड के 1,63,589 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. करीब 452 स्वास्थ्यकर्मी व सेविका 236 बूथों के अलावा घर-घर जाकर दवा का वितरण करेंगे. कार्य में 41 सुपरवाइजर भी लगाये गये हैं. कार्यक्रम 10 फरवरी से 26 तक चलेगा. पहले दिन सभी विद्यालयों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रो में दवा दी जायेगी. आगे उन्होंने बताया कि फाईलेरिया की रोकथाम के लिये दवा खाना जरूरी है. जिस व्यक्ति की खून में फाईलेरिया के कीटाणु होते हैं, गोली खाने पर फाईलेरिया के कीटाणु मरने लगते हैं. जिस कारण उक्त मरीज को हल्की बुखार, सिर में दर्द, उल्टी या चक्कर की शिकायत हो सकती है. इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है. इसके लिए जरूरी है कि मरीज आराम करे. मौके पर डॉ जियाउर रहमान, दिलीप कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग कर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel