[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज साहिबगंज में दो दिवसीय कृषि मेला शुरू,

साहिबगंज में दो दिवसीय कृषि मेला शुरू,

0
साहिबगंज में दो दिवसीय कृषि मेला शुरू,
साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज डीसी हेमंत सती ने संयुक्त जिला कृषि भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला सह फल एवं सब्जी प्रदर्शनी-2025–26 का शुक्रवार को उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में जिले के दूर-दूर महिला-पुरुष किसान व एनजीओ उपस्थित रहे. डीसी कहा कि यह मेला केवल एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि यह किसानों को कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण, मत्स्य, पशुपालन, जेएसएलपीएस से संबंधित विभागों की योजनाओं और नवीनतम तकनीकों से परिचित कराने का मंच है. उन्होंने कहा कि इस बार मेला इस तरह आयोजित किया गया है कि सभी विभागों की योजनाएं और गतिविधियां एक ही स्थान पर किसानों तक पहुंचे. अधिकतम लाभ सुनिश्चित हो. डीसी ने किसानों से कहा कि सरकार की योजनाएं बीज, खाद, सिंचाई, कृषि यंत्र, पशुपालन, उपज खरीद और अनुदान सभी किसानों के लिए उपलब्ध हैं. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मेले में लगे सभी स्टॉलों का अवलोकन करें. योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें. लाभकारी योजनाओं के लिए आवेदन करें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल पौधा देखने तक सीमित न रहकर, किसान नयी तकनीक और विभागीय योजनाओं का ज्ञान लेकर जाएं, ताकि उनकी कृषि गतिविधियां और आय बढ़ सके. यह मेला शनिवार को भी जारी रहेगा. सभी किसान भाई-बहन अधिक से अधिक संख्या में आएं और इसका पूरा लाभ उठाएं. 40 स्टॉल लगाए गये थे, जहां पर लोगों ने जानकारी ली. मौके पर कृषि उपनिदेशक सत्यप्रकाश, कृषि वैज्ञानिक सुप्रिया, जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन, जेएसएलपीएस के तारिक माटीन, निर्देश संस्था के राजीव रंजन झा, किसान ब्रहमदेव, राजेश यादव, संजय यादव आदि उपस्थित थे. शनिवार को पुरस्कार का वितरण किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel