[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज बैंक, पेट्रोल पंप व ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा करें दुरुस्त

बैंक, पेट्रोल पंप व ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा करें दुरुस्त

0
बैंक, पेट्रोल पंप व ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा करें दुरुस्त
साहिबगंज (फाइल फोटो)

खराब सीसीटीवी एक सप्ताह में करें दुरुस्त, एसपी ने जारी किया निर्देश साहिबगंज. जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार सिंह ने बैंक, पेट्रोल पंप एवं ज्वेलरी प्रतिष्ठानों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं, उन्हें एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त कराया जाये, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध हो सकें. सोमवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा कर्मियों की उपलब्धता तथा अन्य सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गयी. साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को सुरक्षा संबंधी कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया. एसपी अमित कुमार सिंह ने कहा कि यदि किसी संस्थान को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता महसूस होती है, तो वे जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकते हैं. उन्होंने बताया कि जिले में व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रमुख संस्थानों की निगरानी के साथ-साथ शहर में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. पुलिस अधीक्षक लगातार अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं. उन्होंने थाना प्रभारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने का निर्देश दिया है. इसके अलावा बरहरवा, राजमहल और साहिबगंज में तैनात टाइगर मोबाइल पुलिस बल को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने का आदेश दिया गया है. एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने और आम लोगों में सुरक्षा की भावना विकसित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है. उन्होंने मादक पदार्थों के बढ़ते अवैध कारोबार पर चिंता जताते हुए कहा कि सूचना तंत्र से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि जिले के कुछ क्षेत्रों में नशीले पदार्थों का सेवन और अवैध कारोबार किया जा रहा है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. एसपी ने स्पष्ट कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा जिले को अपराध और नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel