[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज डीसी ने किया गव्य विकास विभाग का औचक निरीक्षण, प्रधान लिपिक को शो-कॉज

डीसी ने किया गव्य विकास विभाग का औचक निरीक्षण, प्रधान लिपिक को शो-कॉज

0
डीसी ने किया गव्य विकास विभाग का औचक निरीक्षण, प्रधान लिपिक को शो-कॉज

साहिबगंज. डीसी हेमंत सती ने गव्य विकास विभाग का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान विभाग में कई गड़बड़ी पायी. नाराजगी जाहिर की. डीसी कार्यालय में संचिका प्रस्तुत की गयी थी. इसमें गाय वितरण के बाद भुगतान नहीं होने व अन्य अनियमितता की शिकायत की गयी थी. इसे गंभीरता से लेते हुए डीसी ने बिना देर किए गव्य विकास कार्यालय का निरीक्षण करने का निर्णय लिया. इस दौरान डीसी ने लाभुकों को गाय वितरण से संबंधित संचिकाओं की जांच की. इस दौरान उपायुक्त ने लाभुकों को फोन कर गाय प्राप्ति की स्थिति, पशु के स्वास्थ्य एवं दूध उत्पादन की जानकारी ली. कई लाभुकों ने पशु प्राप्ति में देरी व स्वास्थ्य को लेकर नकारात्मक बातें बतायी. जिस पर डीसी ने गव्य विकास पदाधिकारी को संबंधित व्यापारी के भुगतान में कटौती करने के निर्देश दिया. तीन दिनों के अंदर कार्य पूर्ण करने की बात कही. डीसी ने कहा कि सरकारी योजनाओं के तहत लाभुकों को दी जाने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. दोषी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. डीसी ने गव्य विकास पदाधिकारी को गव्य व्यापारी द्वारा संचिका सीधे डीसी कार्यालय में प्रस्तुत करने के मामले को गंभीर मानते हुए फटकार लगायी. पदाधिकारी पर आरोप-पत्र गठित करने व प्रधान लिपिक से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. डीसी ने कोरंटाइन में रखे गये गायों का भी जायजा लिया. पशुओं के स्वास्थ्य व रखरखाव की स्थिति को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया. मिट्टी जांच प्रयोगशाला कार्यालय, कृषि कार्यालय, भूमि संरक्षण कार्यालय एवं उद्यान कार्यालय का भी निरीक्षण किया. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला मत्स्य पदाधिकारी संतलाल प्रसाद, योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अरुण भोक्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel