[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज सेविका पर आंगनबाड़ी केंद्र तोड़ कर घर बनाने का आरोप

सेविका पर आंगनबाड़ी केंद्र तोड़ कर घर बनाने का आरोप

0
सेविका पर आंगनबाड़ी केंद्र तोड़ कर घर बनाने का आरोप
साहिबगंज (फाइल फोटो)

राजमहल प्रखंड क्षेत्र की पूर्वीनारायणपुर पंचायत अंतर्गत बेंगडूब्बी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि वार्ड क्षेत्र स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 305 को तोड़ कर वहां निजी मकान का निर्माण कराया जा रहा है. ग्रामीण एजाजुल शेख, असदुद्दीन शेख, इस्लाम शेख, रफीकुल शेख, तारो देवी, मंगरु मंडल, बल्ला मंडल समेत अन्य लोगों ने बताया कि वर्ष 2003 में केंद्र की स्थापना हुई थी. करीब 20 वर्षों का एग्रीमेंट था, उनका कहना है कि केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के लिए पोषण व स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र था, जिसके हटने से लोगों को परेशानी हो रही है. सेविका मंदिरा देवी ने बताया कि एग्रीमेंट की अवधि पूरी हो चुकी थी. भवन जर्जर हो गया था, इसलिए उसे तोड़ कर निर्माण कराया जा रहा है, हालांकि इसकी सूचना विभाग को नहीं दी गयी. वार्ड सदस्य पुलिन मंडल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने बिना सूचना निर्माण को गलत बताया है. सुपरवाइजर जुली कुमारी ने कहा कि लिखित सूचना नहीं मिली है. सीडीपीओ दानिश हुसैन ने बताया कि कार्य फिलहाल रोक दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel