[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड साहिबगंज Barhait Vidhan Sabha Result 2024: झारखंड में फिर दिखी तीर-धनुष की ताकत, बरहेट में हेमंत सोरेन जीते

Barhait Vidhan Sabha Result 2024: झारखंड में फिर दिखी तीर-धनुष की ताकत, बरहेट में हेमंत सोरेन जीते

0
Barhait Vidhan Sabha Result 2024: झारखंड में फिर दिखी तीर-धनुष की ताकत, बरहेट में हेमंत सोरेन जीते
Barhait Vidhan Sabha Result

Barhait Assembly Election Result 2024 : बरहेट विधानसभा क्षेत्र से झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी गमालियल हेंब्रम को करीब 21,764 वोटों से शिकस्त दी है. इस सीट से हेमंत साेरेन को कुल 49,889 वोट मिले. वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के गमालियल हेंब्रेम को सिर्फ 28,125 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. बरहेट एसटी रिजर्व सीट है और यह झामुमो का गढ़ है. हेमंत सोरेन के सामने बीजेपी के उम्मीदवार गमालियल हेम्ब्रम हैं. हेमंत सोरेन बरहेट से 2014 और 2019 में भी विधायक रह चुके हैं. इस बार उनके सामने बीजेपी ने नए चेहरे को उतारा है, जिनका अनुभव बहुत ज्यादा नहीं है.

गमालियल हेम्ब्रम चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए हैं, उससे पहले वे आजसू की टिकट पर चुनाव लड़े थे. 2024 के चुनाव में चर्चा का केंद्र बनी जयराम महतो की पार्टी ने बरहेट से थाॅमस सोरेन को टिकट दिया है, हालांकि यहां मुख्य मुकाबला हेमंत सोरेन और गमालियल हेम्ब्रम के बीच ही होगा.


संताल परगना का बरहेट विधानसभा सीट पिछले 4 दशक से झामुमो के कब्जे में हैं. शिबू सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को अबतक कोई पार्टी यहां से पराजित नहीं कर पाई है. बरहेट में 20 नवंबर को मतदान हुआ है. अगर हेमंत सोरेन चुनाव जीतते हैं तो यह उनकी लगातार तीसरी जीत होगी. बरहेट विधानसभा क्षेत्र साहिबगंज जिले में है.

2024 के चुनाव में ये प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में

Gamliyel Hembromगमालियल हेम्ब्रमBharatiya Janata Party
2Hemant Sorenहेमंत सोरेनJharkhand Mukti Morcha
3Thomas Sorenथॉमस सोरेनJharkhand Loktantrik Krantikari Morcha
4Dinesh Sorenदिनेश सोरेनNationalist Congress Party
5Joseph Sorenजोसेफ सोरेनIndependent
6Nathaniel Maltoनथानिलएल मालतोIndependent
7Rani Hansdaरानी हांसदाIndependent
8Roshani Murmuरोशनी मुर्मूIndependent
9Sebastion Hembromसेबास्टियन हेम्ब्रमIndependent
Previous article Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी पर भगवान पर जरूर अर्पित करें एकाक्षी नारियल
Next article Chhatarpur Vidhan Sabha Result 2024: कांग्रेस के राधा कृष्ण किशोर आगे, बीजेपी की पुष्पा देवी रहीं पीछे
Avatar Of Rajneesh Anand
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel