[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची लग्जरी कार के बोनड पर युवक को दूर तक घसीटा, फिर डोरंडा थाने में वकीलों का हाई वोल्टेज ड्रामा

लग्जरी कार के बोनड पर युवक को दूर तक घसीटा, फिर डोरंडा थाने में वकीलों का हाई वोल्टेज ड्रामा

0
लग्जरी कार के बोनड पर युवक को दूर तक घसीटा, फिर डोरंडा थाने में वकीलों का हाई वोल्टेज ड्रामा
Ranchi: दुर्घटना के बाद डोरंडा थाने के बाहर जमा वकील लोग और खड़ी मर्सडीज कार.

Ranchi: रांची हाई कोर्ट के वकील मनोज टंडन को एक दुर्घटना के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया तो शहर के वकील काफी संख्या में डोरंडा थाना पहुंच गए और वहां जमकर प्रदर्शन किया. दूसरी ओर पीड़ित युवक के परिजन भी थाने पहुंचे और मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की. डोरंडा थाने में काफी देर तह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. पीड़ित का आरोप है कि अधिवक्ता मनोज टंडन की महंगी कार और उसकी बाइक में टक्कर हो गई और उसके बाद वकील साहब ने उसे अपनी गाड़ी की बोनट पर काफी दूर तक घसीटा. इस दौरान उसने वीडिया भी बनाई और बार-बार गाड़ी रोकने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन गाड़ी नहीं रोकी गई.

बाइक सवार ने मांगा मुआवजा तो भड़क गए वकील साहब

वकील मनोज टंडन के हिरासत में लिए जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता और अधिवक्ता के समर्थक डोरंडा थाना पहुंचे और काफी देर तक हंगामा किया. इस बीच, पीड़ित की मां ने बताया, ‘मेरा बेटा, नवाज खान, जो TCS में काम करता है, अपने भाई को अपनी मोटरबाइक पर बोर्ड एग्जाम सेंटर ले गया था. लौटते समय, मनोज टंडन नाम के एक वकील की कार मेरे बेटे की बाइक से टकरा गई, जिससे उसे नुकसान हुआ. मेरे बेटे ने वकील की कार से बाइक को हुए नुकसान के लिए हर्जाना मांगा.’

पीड़ित की मां ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित की मां ने आगे बताया, ‘दोनों के बीच बहस के दौरान, मेरे बेटे ने कार का बोनट पकड़ लिया. इस पर, मनोज टंडन ने मेरे बेटे को अपनी कार की बोनट पर काफी दूर तक घसीटा. वह मेरे बेटे को अपने फ्लैट पर ले गया, जहां कई लोगों ने उसकी पिटाई की. हमें न्याय चाहिए. मैंने पुलिस केस दर्ज करा दिया है.’ वहीं इस पूरे मामले में डीएसपी पीके मिश्रा ने कहा कि हम इस मामले में लिखित शिकायत का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें…

सोलर पंप योजना से झारखंड के 48,000 किसानों की बढ़ी आमदनी, खेती की लागत घटी

टाटा स्टील में इंजीनियर ट्रेनी की निकली बहाली, 9 मार्च तक आवेदन होंगे जमा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel