[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची ranchi news : रांची में प्रशिक्षणार्थियों ने संगीत के माध्यम से किया योगाभ्यास

ranchi news : रांची में प्रशिक्षणार्थियों ने संगीत के माध्यम से किया योगाभ्यास

0
ranchi news : रांची में प्रशिक्षणार्थियों ने संगीत के माध्यम से किया योगाभ्यास

रांची़ संस्कृत भारती द्वारा आयोजित द्वादश दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग के चौथे दिन सोमवार को आर्ट आफ लिविंग संस्था के योगविद स्वामी शिवानंद ने संगीत माध्यम से योगाभ्यास कराया. योग के महत्व की विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि लोग आसन या प्राणायाम करके यह मान लेते हैं कि योग की अवस्था पूर्ण हो गयी. परंतु जब तक हम योग के आठ अंगों का क्रमबद्ध पालन नहीं करेंगे, तो न योग की अवस्था ही पूर्ण हो सकेगी और न हम लाभ ही स्वीकार कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि प्रसन्नचित्त व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इस अवसर पर डॉ जगदंबा प्रसाद सिंह, चंदन कुमार, सर्वेश कुमार मिश्र, डॉ दीपचंद राम कश्यप, डॉ चंद्रमाधव सिंह, पृथ्वीराज सिंह, डॉ विनय पांडेय, संदीप मिश्र, राम अचल यादव, चंदन, गोपाल व आशीष आदि उपस्थित थे.

शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में समर कैंप

मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने सोमवार को शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला में निशुल्क पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया. पहले दिन कक्षा सातवीं और आठवीं की 60 छात्राएं शामिल हुईं. बच्चों के शारीरिक मानसिक और बौद्धिक सर्वांगीण विकास के लिए उर्मिला पड़िया ने संस्कार, बेबी शर्मा ने योग, रेखा जैन व मुस्कान ने चित्रकला, सुनील किस्पोट्टा ने जूडो कराटे और मीतू विजयवर्गीय ने नृत्य का प्रशिक्षण दिया. इस अवसर पर प्रभाकर अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel