अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स में हुआ चयन
13 से 25 अगस्त 2024 में होगी चैंपियनशिपबोकारो सेक्टर-01 की रहनेवाली अनु सिंह इस साल अगस्त में स्वीडन में होनेवाली वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखायेंगी. उनका चयन 13 से 25 अगस्त तक होनेवाली इस चैंपियनशिप के लिए किया गया है. अनु ने हाल ही में पुणे में 13 से 17 फरवरी तक आयोजित 44वीं नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. इससे पहले भी तीन दिसंबर 2023 में राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स मीट (खेलगांव रांची में) दो गोल्ड व एक ब्रांज मेडल मिल चुका है.