[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची HIL : बंगाल टाइगर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को हराया

HIL : बंगाल टाइगर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को हराया

0
HIL : बंगाल टाइगर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को हराया

रांची. श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने बुधवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेले गये महिला एचआइएल में दिल्ली एसजी पाइपर्स को हराया. बंगाल टाइगर्स की ओर से कैथरीन मूलान (21वें और 33वें मिनट) ने दोनों गोल किये. पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच मिडफील्ड पर नियंत्रण की जंग चलती रही. इस दौरान गोल करने का एकमात्र मौका बंगाल टाइगर्स को 13वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के रूप में मिला. हालांकि, कप्तान उदिता के प्रयास को एसजी पाइपर्स की रक्षा पंक्ति ने विफल कर दिया. दूसरे क्वार्टर की शुरुआत दिल्ली एसजी पाइपर्स ने अच्छे अंदाज में की और पहला पेनाल्टी कॉर्नर अर्जित किया. दीपिका के ड्रैग फ्लिक को बंगाल टाइगर्स की गोलकीपर जेनिफर रिजो ने शानदार तरीके से बचा लिया. 21वें मिनट में मूलान ने बंगाल टाइगर्स को बढ़त दिला दी. आयरलैंड की इस खिलाड़ी ने गेंद को गोलकीपर बंसरी सोलंकी को छकाते हुए गोल किया. तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही टाइगर्स ने दूसरा गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया. मूलान ने अपना दूसरा गोल किया, लेकिन इसका श्रेय लालरेमसियामी को जाता है, जिन्होंने दाईं ओर से बेहतरीन सोलो रन करते हुए गेंद को गोललाइन तक पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel