[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची नगड़ी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला और 3 माह के दुधमुंहे बच्चे की मौत

नगड़ी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला और 3 माह के दुधमुंहे बच्चे की मौत

0
नगड़ी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला और 3 माह के दुधमुंहे बच्चे की मौत
सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग

पिस्का नगड़ी से ब्रजेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Ranchi: नगड़ी थाना क्षेत्र के पांडू गांव के समीप एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला सुनीता मुंडा (34 वर्ष), पति भगत मुंडा और उसके तीन महीने के दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गयी. घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है. घटना के बाद नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने रांची गुमला नेशनल हाईवे 43 को नगड़ी चेक नाका चौक के पास जाम कर दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शव को एक आटो में वहीं रखा और सड़क पर टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया. स्थानीय ग्रामीण ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे.

घंटों रहा सड़क जाम

सड़क जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सड़क जाम शाम चार बजे से साढ़े सात बजे तक किया गया. सड़क जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे डीएसपी अरविंद कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से सड़क जाम हटाने का अनुरोध किया. इसके बाद भी ग्रामीण अड़े रहे. बाद में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद ग्रामीणों से सड़क जाम हटाया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. मिली जानकारी अनुसार नगड़ी के सेंबो बारीडीह निवासी भगत मुंडा की पत्नी सुनीता मुंडा अपने मायके केनके गांव से दोपहर में नगड़ी बाजार कुछ सामान खरीदने अपने एक रिश्तेदार अंकित मुंडा के साथ स्कूटी से आई थी.

बच्चे के सिर को कुचलते हुए भागा ट्रैक्टर ड्राइवर

बाजार से खरीदारी कर जब वह तीन बजे वापस अपने मायके केनके जा रही थी, तभी नगड़ी बंधया रोड में पांडू गांव के पास सड़क पर बने ब्रेकर के नजदीक पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने पीछे से धक्का मार दिया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बने एक ब्रेकर के कारण स्कूटी धीमी हो गई और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया. ट्रैक्टर चालक सुनीता मुंडा के नवजात बच्चे के सिर को पहिए से कुचलते हुए आगे चला गया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं सुनीता देवी के सिर में गंभीर चोट लगी. आसपास के लोग उसे उठाकर नगड़ी के एक अस्पताल में पहुंचे लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी.

स्कूटी चला रहे अंकित मुंडा को मामूली चोट लगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि बंधेया रोड हो या अन्य रोड सभी रोड पर ट्रैक्टर और हाइवा चालक काफी तेज गति से गाड़ी चलाते हैं. सुनीता अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गयी है.

ये भी पढ़ें…

रांची के कटहल मोड़ से नौ लाख नकदी बरामद, चेकिंग में मिला पैसा

धनबाद में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, आईसीयू के बाहर चिपकाया लेटर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel