[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड में वज्रपात का कहर : 6 की मौत, इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

झारखंड में वज्रपात का कहर : 6 की मौत, इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

0
झारखंड में वज्रपात का कहर : 6 की मौत, इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट.

Weather Alert: झारखंड के कई जिलों में सोमवार को वज्रपात होने से 6 लोगों की मौत हो गयी. कई लोग घायल हो गये हैं. गढ़वा जिले में 3, रामगढ़ जिले में 2 और हजारीबाग जिले में 1 व्यक्ति की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गयी. गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के पूरबारा टोला, लखैया व रेजो गांव के 3 लोगों की मौत हो गयी. 3 महिला सहित 5 लोग घायल हो गये हैं. मृतकों के नाम लखेया गांव के शंभू बैठा (55), रेजो गांव के धर्मेंद्र राम (35) तथा पूरबारा टोला के तरुण कुमार देव (18) हैं. तरुण विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन के इकलौते पुत्र थे.

रामगढ़ और हजारीबाग में 3 लोगों की हुई वज्रपात से मौत

ठनका गिरने से ही रामगढ़ के चितरपुर थाना क्षेत्र के दुलमी निवासी सैंपू देवी (45) और गिद्दी निवासी मधवा मांझी (60) की मौत हो गयी. हजारीबाग जिले के कटकमसांडी में राजू यादव की मौत हो गयी. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 21 मई से पूरे राज्य में आंधी के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात व बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. यह स्थिति 23 मई तक रहेगी. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

  • वज्रपात से गढ़वा में 3, रामगढ़ में 2, हजारीबाग में 1 की मौत
  • रांची मौसम केंद्र ने कल के लिए जारी किया येलो अलर्ट
  • कई इलाकों में छाये रहेंगे बादल, बारिश भी संभव

मंगलवार को उत्तर-पूर्वी झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्व-पश्चिम की ओर से आ रही नमी के कारण मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को उत्तर-पूर्व इलाके यानी देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह में भारी बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी रांची सहित अन्य इलाकों में आकाश में बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं मेघ गर्जन एवं हल्की बारिश होने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पिछले 24 घंटे ऐसा रहा झारखंड का मौसम

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश खूंटी में 50 मिलीमीटर और रांची में 27 मिमी रिकॉर्ड किया गया है. सोमवार को उत्तर-पूर्व इलाके में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई. लातेहार में 41 मिमी बारिश हुई. मेदिनीनगर में सबसे अधिक तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस तथा पिछले 24 घंटे में 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है. हालांकि, सोमवार को यहां छिटपुट बारिश भी हुई. उधर, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है.

झारखंड के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर का नामअधिकतम तापमान
रांची33.3 डिग्री सेंटीग्रेड
जमशेदपुर36.2 डिग्री सेंटीग्रेड
मेदिनीनगर40.6 डिग्री सेंटीग्रेड
बोकारो36.1 डिग्री सेंटीग्रेड
Source : IMD

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 19 मई 2025 को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, एक-एक जिले का रेट यहां देखें

JSCA के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव अपनी टीम के साथ सीएम हेमंत सोरेन से मिले

Weather Alert: झारखंड के इन 2 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका

भाजपा की महिला नेता ने पार्टी को दिया झटका, समर्थकों के साथ झामुमो में हुईं शामिल

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली ज्योति मल्होत्रा का बंगाल कनेक्शन, किसकी शादी में किया था डांस?

Previous article दोहरे हत्याकांड के फरार तीन आरोपी गिरफ्तार
Next article अनुमंडलीय अस्पताल में नहीं है शव वाहन, परिजनों से किया जा रहा आर्थिक दोहन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel