[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची मतदानकर्मियों को दिया गया मतदान से संबंधित प्रशिक्षण

मतदानकर्मियों को दिया गया मतदान से संबंधित प्रशिक्षण

0
मतदानकर्मियों को दिया गया मतदान से संबंधित प्रशिक्षण

खूंटी. बिरसा कॉलेज और लोयोला इंटर कॉलेज में मंगलवार को मतदान अधिकारी तृतीय के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कर्मियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी दी. प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों की ओर से मतदान अधिकारियों को बताया गया कि आप कंट्रोल यूनिट के प्रभारी होंगे. मतदाताओं से पर्ची लेकर उसका हिसाब कर सुरक्षित रखना आपका दायित्व है. मतदाताओं की उंगली में लगायी गयी अमिट स्याही की जांच करने के बाद मतदान के लिए बैलेट जारी करना आपकी जवाबदेही होगी. मतदाता को मतदान के लिए मतदान प्रकोष्ठ में भेजने के बाद कंट्रोल यूनिट में आनेवाली बीप की आवाज सुन मताधिकार की पुष्टि करनी है. मतदान कर्मियों को डिस्पैच सेंटर से मतदान केंद्र और मतदान के बाद कलेक्शन सेंटर पर कार्य संपादन एवं दायित्वों से अवगत कराया गया. मतदान अधिकारियों को मॉक पोल, सिलिंग और वास्तविक मतदान, मतदान समाप्ति के बाद प्रपत्रों की पैकेटिंग से संबंधित प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गयी. उन्हें इवीएम के माध्यम से मतदान की संपूर्ण प्रक्रियाओं से अवगत कराते हुए सीयू, बीयू एवं वीवीपैट के संयोजन एवं कार्य प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी दी गयी. मास्टर ट्रेनर डिकेश्वर पांडेय, दिलीप सारंगी, जितेंद्र पाठक, प्रदीप कुमार ओझा, विष्णुनंद तिवारी, देवेंद्र गोप, श्रवण बारला आदि ने प्रशिक्षण दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel