[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Weather Forecast: 23, 24 और 25 अगस्त को झारखंड में होगी बहुत भारी वर्षा, IMD का अलर्ट

Weather Forecast: 23, 24 और 25 अगस्त को झारखंड में होगी बहुत भारी वर्षा, IMD का अलर्ट

0
Weather Forecast: 23, 24 और 25 अगस्त को झारखंड में होगी बहुत भारी वर्षा, IMD का अलर्ट
झारखंड के इटखोरी में हुई भारी बारिश की वजह से कई गांव जलमग्न हो गये. फोटो : विजय शर्मा

Very Heavy Rain Alert: झारखंड में अगले 3 दिनों तक अत्यंत भारी वर्षा होगी. आईएमडी ने इसका अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 23, 24 और 25 अगस्त को झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलेगी. वर्षा के साथ वज्रपात होने की भी चेतावनी दी गयी है.

गढ़वा, पलामू, लातेहार में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 अगस्त को गढ़वा, लातेहार और पलामू जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों के लिए मौसम केंद्र रांची ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

23 अगस्त को गरज-चमक के साथ इन जिलों में वर्षा-वज्रपात

पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और दुमका जिले में 23 अगस्त को कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी. इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आंधी चलेगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर रहने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Very Heavy Rain Alert: 24 अगस्त को झारखंड में कहां कैसा रहेगा मौसम?

पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह और सिमडेगा जिले में 24 अगस्त को कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. इन जिलों के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ें : जहां बनना था एसएनएमएमसीएच का ट्रामा सेंटर वहां बन गया सब्जी मार्केट, अतिक्रमण ने बिगाड़ी शहर की सूरत

25 अगस्त को भी कई जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि 25 अगस्त को भी झारखंड में लोगों को वर्षा से राहत नहीं मिलेगी. इस दिन पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी.

इसे भी पढ़ें

महिला जज के ट्रांसफर मामले में झारखंड हाईकोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने दी ये नसीहत

चतरा में भयंकर बाढ़, पितीज में डूब गया 2 मंजिला मकान, बसाने नदी ने दिखाया रौद्र रूप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमशेदपुर में मेडिकल की छात्र ने की आत्महत्या, 45 मिनट तक नहीं पहुंची एंबुलेंस

झारखंड के 3 जिलों हजारीबाग, चतरा और रामगढ़ में भयंकर बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

Previous article संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, घर में मचा हाहाकार
Next article Samastipur : 200 केवीए ट्रांसफार्मर में लगी आग से मची अफरातफरी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel